×

खास है जन्माष्टमी: इन राशियों को मिलेगा लाभ, क्या आप है इनमें शामिल

इस बार देश में 11-12 अगस्त को अष्टमी तिथि दो दिन तक रहेगी।  देश के कुछ जगहों पर बुधवार, 12 अगस्त को भी लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। जन्माष्टमी के पर्व पर 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 9 Aug 2020 12:46 PM GMT
खास है जन्माष्टमी: इन राशियों को मिलेगा लाभ, क्या आप है इनमें शामिल
X

लखनऊ: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इसे हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में आंठवा अवतार लिया था.।देश के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से इस त्योहार को मनाया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग अपनी श्रद्धानुसार दिनभर व्रत रखते हैं और भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हैं।

कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी इस 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार देश में 11-12 अगस्त को अष्टमी तिथि दो दिन तक रहेगी। देश के कुछ जगहों पर बुधवार, 12 अगस्त को भी लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। जन्माष्टमी के पर्व पर 27 साल बाद एक बेहद अद्भुत संयोग बन रहा है। 1993 के बाद जन्माष्टमी पर पहली बार बुधाष्टमी और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। तुला, मकर और मीन राशि वालों को इससे अधिक लाभ हो सकता है।

यह पढ़ें....नि:संतान को होगी संतान, जन्माष्टमी पर करें इस चमत्कारी मंत्र का जाप

दूध से भगवान कृष्ण की पूजा

मेष इस राशि के जातक के पंचामृत से श्रीकृष्ण की उपासना करें तो लाभ होगा। जातक के हर काम पूरे होंगे और प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी दूर होंगी। गाय के दूध से भगवान कृष्ण की पूजा करें।

सफेद मक्खन का भोग

वृषभ राशि इस राशि के जातकों के जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी । इस राशि के जातक कृष्ण भगवान को सफेद मक्खन का भोग जरूर लगाएं। श्रीकृष्ण को सफेद रंग काफी प्रिय है और राशि के स्वामी शुक्र भी इस रंग से काफी प्रसन्न होते हैं।

भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग

मिथुन इस राशि के जातक के मन में चल रही हर इच्छाएं पूर्ण होंगी सभी काम पूरे होंगे। जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं। गन्ने के रस से प्रभु का अभिषेक कर सकते हैं।

यह पढ़ें....जन्माष्टमी 11 अगस्त कोः सभी व्रतों में सर्वोत्तम, जानिये सब कुछ

दूध में तुलसी डालकर भगवान कृष्ण को भोग

कर्क इस राशि के जातक के जीवन में चल रही कठिनाइयां दूर होंगी। जातक दूध में तुलसी डालकर भगवान कृष्ण को भोग लगाएं। कच्चे दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक जरूर करें।

बर्फी का भोग

सिंह इस राशि के जातक के शादी की समस्या खत्म होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जन्माष्टमी के दिन जातक गुलाब के शरबत से भगवान का अभिषेक करें, श्रीकृष्ण को झूला जरूर झुलाएं और केसर की बर्फी का भोग लगाएं।

श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग

कन्या जन्माष्टमी के दिन इस राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। श्रीकृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं और गन्ने के रस से कान्हा का अभिषेक करें।

लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक

तुला इस राशि के भगवान कृष्ण को सफेद मक्खन का भोग लगाएं। लस्सी से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें।जातक अगर जन्माष्टमी पर व्रत उपवास करते हैं तो धन संबंधी परेशानी दूर होंगी। रुपए-पैसों को लेकर चिंताएं दूर होंगी।

पंचामृत से अभिषेक

वृश्चिक इस राशि के जातक के जन्माष्टमी पर पूजा का शीघ्र पल मिलेगा। इस राशि के जातक भगवान कृष्ण को गाय के दूध से भोग लगाएं। पंचामृत से उनका अभिषेक करें।

यह पढ़ें....जन्माष्टमी स्पेशल: एक छोटी सी गलती, इस दिन करवा सकती है बड़ा नुकसान, जानें कैसे

बेसन की बर्फी का भोग

धनु इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन शुभ समाचार मिलेंगे। अपनों से दूरी और वाद-विवाद खत्म हो सकता है। इस दिन जातक श्रीकृष्ण को बेसन की बर्फी का भोग जरूर लगाएं। हल्दी और दूध से बाल गोपाल का अभिषेक करें।

कृष्ण भगवान को झूला झुलाएं

मकर इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को झूला झुलाएं। गंगाजल से कृष्ण का अभिषेक करें। पढ़ाई-लिखाई में बेहतर करेंगे। एकाग्रता बढ़ेगी और करियर में तरक्की मिलेगी।

देशी घी की मिठाई से कन्हैया को भोग

कुंभ इस राशि की जातक जन्माष्टमी पर देशी घी की मिठाई से कन्हैया को भोग लगाएं। पंचामृत से उनका अभिषेक करना ना भूले। घर में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों का भाग्योदय होग।

व्यापार में सफलता मिलेगी

मीन इस राशि के जातक जन्माष्टमी पर बेसन की बर्फी से श्रीकृष्ण को भोग लगाएं। केसर युक्त दूध से उनका अभिषेक करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और बड़े कष्ट दूर होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story