×

Bhandara: इसलिए नहीं करना चाहिए भंडारे में भोजन, वजह जानने के बाद आप नहीं करेंगे ऐसा काम

Bhandare Mein Na Karein Bhojan: क्या आप जानते हैं कि हिन्दू मान्यता के अनुसार आपको भंडारे का खाना ग्रहण नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

Shweta Shrivastava
Published on: 8 July 2023 2:21 AM GMT
Bhandara: इसलिए नहीं करना चाहिए भंडारे में भोजन, वजह जानने के बाद आप नहीं करेंगे ऐसा काम
X
Bhandare Mein Na Karein Bhojan(Image Credit-Social Media)

Bhandare Mein Na Karein Bhojan: लोग अक्सर मंदिरों या पंडालों आदि में भंडारे का भोजन करते हैं और लोग भी यहाँ बड़ी श्रद्धा के साथ इसे प्रसाद समझकर ग्रहण करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिन्दू मान्यता के अनुसार आपको भंडारे का खाना ग्रहण नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

भंडारे में इसलिए नहीं करना चाहिए भोजन

आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में भंडारे का विशेष महत्त्व होता है। लोग अक्सर किसी शुभ कार्य या पूजा-पाठ के बाद इसका आयोजन करते हैं। वहीँ सिख धर्म में भी लंगर का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस तरह की मान्यता है कि भंडारे या लंगर में खाना नहीं खाना चाहिए। इसे भले ही काफी शुभ माना जाता हो या भंडारे के खाने को लोग प्रसाद समझकर ग्रहण करते हों लेकिन उसे हमे नहीं खाना चाहिए।

मान्यताओं के अनुसार भंडारा करना इसलिए ज़रूरी माना जाता है क्योकि इससे उन लोगों को भोजन मिल सके तो रोज़ अपने लिए खाने की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं। या जिनके पास अन्न नहीं होता है। उन लोगों को खाना खिलाने से पुण्य मिलता है। साथ ही घर पर सुख समृद्धि आती है। वहीँ अगर को सक्षम व्यक्ति या जिसके पास ऐसी कोई कमी नहीं है वो भंडारे का खाना खाता है तो शास्त्रों के अनुसार इसे अनुचित बताया गया है। क्योकि ऐसा कहा गया है कि जिसके पास खाने की कोई कमी नहीं है वो अगर भंडारे या लंगर का खाना खाता है तो इससे उसे कोई पुण्य नहीं मिलता है। साथ ही ये भंडारे या लंगर का खाना उन लोगों के पेट भरने के लिए होता है जिनके पास खाने की भी व्यवस्था करने को साधन नहीं हैं। वहीँ अगर समृद्ध व्यक्ति भंडारे में जाकर भोजन करता है तो वो किसी निर्धन व्यक्ति का अधिकार छीन रहा होता है। वहीँ शास्त्रों में इस तरह से संपन्न व्यक्ति का भंडारे में खाना खाना अशुभ संकेतों वाला बताया। साथ ही ये उस व्यक्ति को भी काफी अशुभ माना गया है।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अगर कोई सम्पन व्यक्ति भंडारे का खाना खाता है तो उसे पाप लगता है। साथ ही जीवन में भी उसे सफलता नहीं मिल पाती है। इसके साथ ही उसके घर में अन्न-धन की कमी होने लगती है। वहीँ माँ लक्ष्मी भी ऐसे व्यक्ति से रुष्ट हो जातीं हैं। साथ ही उस व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता होगा।

लक्ष्मी जी के साथ ही साथ भगवान् विष्णु जी भी ऐसे व्यक्ति पर अपनी कृपा नहीं बरसाते हैं। इसलिए भंडारे में एक सक्षम व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story