×

बंगाल में फिर बवाल: केंद्रीय मंत्री की रैली में हमला, BJP कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

चुनावी रैली में हुए हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस घटना में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया है।

Shreya
Published on: 18 March 2021 8:14 AM GMT
बंगाल में फिर बवाल: केंद्रीय मंत्री की रैली में हमला, BJP कार्यकर्ता बुरी तरह घायल
X
बंगाल में फिर बवाल: केंद्रीय मंत्री की रैली में हमला, BJP कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं देखने को मिल रही है हैं। इस बीच एक बार फिर से बीजेपी और टीएमसी आमने सामने आ गई है। दरअसल, राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की चुनावी रैली में हमला हुआ है।

TMC पर लगे गंभीर आरोप

चुनावी रैली में हुए हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस घटना में भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमले में नन्दीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो का सिर फट गया है।

यह भी पढ़ें: मोदी की रैली: पीएम का एलान-बंगाल में बनेगी डबल इंजन की सरकार

Dharmendra Pradhan Rally (फोटो- ट्विटर)

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ता को कराया भर्ती

अध्यक्ष पूरन चन्द्र पात्रो नन्दीग्राम के सोनचुरा में हो रही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुनावी रैली में शामिल हुआ था। वहीं, घायल कार्यकर्ता को तुंरत केंद्रीय मंत्री ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, इस घटना के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बंगाल: इस महिला ने सबसे पहले डाला वोट, मतदानकर्मी खुद चलकर पहुंचे उनके घर

बुधवार रात को हुआ क्रूड बम से हमला

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटना पहली बार सामने नहीं आई है। आए दिन टीएमसी और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। इससे पहले उत्तरी 24 परगना के जगदल में बुधवार रात को क्रूड बम से हमला कर दिया गया था। जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि बीजेपी इस हमले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।

यह भी पढ़ें: मेनिफेस्टो में ममता का बड़ा सियासी दांव,वोट बैंक में सेंधमारी रोकने की कोशिश

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story