×

तबाही का मंजर: चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबा इंजीनियरिंग कॉलेज

बारिश और बाढ़ ने बिहार के कई जिलों में तबाही मचा दी है। बाढ़ का पानी रोज नए-नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं।

Newstrack
Published on: 28 July 2020 5:07 AM GMT
तबाही का मंजर: चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबा इंजीनियरिंग कॉलेज
X

पटना: बारिश और बाढ़ ने बिहार के कई जिलों में तबाही मचा दी है। बाढ़ का पानी रोज नए-नए इलाकों में प्रवेश कर रहा है। बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। बिहार के दरभंगा जिले में बागमती नदी का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है।

अब इस बाढ़ के पानी से दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज अछूता नहीं रहा है। कॉलेज के पूरे परिसर में बाढ़ का पानी घूस गया है। सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी नजर आ रहा है।

कॉलेज के प्रशासनिक भवन के साथ-साथ क्लासरूम में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। बाढ़ के पानी से कॉलेज के सामानों को सुरक्षित रखना कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौती बन चुका है।

यह भी पढ़ें...कभी इन दो राज्यों में सामने आए थे सबसे ज्यादा कोरोना के केस, फिर ऐसे पाया काबू

कॉलेज में तैनात कर्मचारी के मुताबकि बीती रात से ही बाढ़ का पानी कॉलेज परिसर में घुस गया। अब प्रशासनिक भवन के साथ-साथ क्लास रूम में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। कुछ सामानों को सुरक्षित ऊंचे स्थान पर पहुंचा दिया गया बै, लेकिन बढ़ रहे को देखकर लगता है कि पूरे कॉलेज में पानी भर जाएगा।

यह भी पढ़ें...राफेल का नाम सुनते ही थर-थर कांप उठे चीन और पाकिस्तान, कल पहुंचेगा भारत

गौरतलब है कि बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश के 10 जिलों में ये नदियां तबाही मचा रही हैं। बाढ़ ने दरभंगा के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। कई गांव पानी में डूब चुके हैं।बाढ़ के पानी से इलाका का इलाका समंदर में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें...गोरखपुर हत्याकांड: CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, पुलिस पर किया ये एलान

नेपाल में हो रही लगातार बारिश ने बिहार की नदियों में बाढ़ लाई है। हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। आधा दर्जन जिले सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और पलामू, बाढ़ से बेहाल हैं, अभी कोई राहत की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। पहले तटबंध टूटने और सड़कों के दरकने की घटना सामने आई। अब बाढ़ की वजह से एक के बाद एक हो रहे हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story