×

राफेल का नाम सुनते ही थर-थर कांप उठे चीन और पाकिस्तान, कल पहुंचेगा भारत

हर भारतवासी के लिए गर्व करने की बात है। हो भी क्यों न।  क्योंकि हमारी सैन्य शक्ति में कल से भारी इजाफा जो होने जा रहा है।  फ्रांस से कल 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरा, 29 जुलाई के दिन ये लड़ाकू विमान भारत के अंबाला एयरबेस पर पहुंचेगे।

Newstrack
Published on: 28 July 2020 3:32 AM GMT
राफेल का नाम सुनते ही थर-थर कांप उठे चीन और पाकिस्तान, कल पहुंचेगा भारत
X

नई दिल्ली: हर भारतवासी के लिए गर्व करने की बात है। हो भी क्यों न। क्योंकि हमारी सैन्य शक्ति में कल से भारी इजाफा जो होने जा रहा है। फ्रांस से कल 5 राफेल लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरा, 29 जुलाई के दिन ये लड़ाकू विमान भारत के अंबाला एयरबेस पर पहुंचेगे।

इस कारण अबाला एयरबेस के आस-पास सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। अबाला एयरबेस के 3 किलोमीटर तक के दायरे को नो ड्रोन जोन घोषित किया गया है। यहां एयरबेस को भी राफेल को लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

राफेल के आने से पहले अंबाला एयरबेस में सुरक्षा व्यवस्था तगड़े कर लिए गए हैं। हर आने जाने वाले लोगों पर पहले ही नजर रखी जा रही है। ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं।

यही नहीं अम्बाला एयरबेस के 3 किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह के ड्रोन को हवा में उड़ाने सख्त मनाही है। ऐसा करते पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार का कहना है कि अंबाला के लिए यह गर्व की बात है कि राफेल के 5 लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर आ रहे हैं। इस दौरान किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…करण जौहर से पूछताछ! सुशांत केस में बार-बार आ रहा नाम, अब उठी ये मांग

राफेल की ताकत

1 मिनट में विमान के दोनों तरफ से 30 MM की तोप से 2500 राउंड गोले दाग सकता है।

राफेल लड़ाकू विमान की मारक क्षमता 3700 KM. है जबकि यह 2,130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

यह दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना की पहली पसंद है।

इसकी खासियत यह है कि इसे हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है।

300 किमी. की रेंज से हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम, हथियारों के स्टोरेज के लिए 6 महीने की गारंटी।

हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल।

Rafale

यह भी पढ़ें…रामजन्म भूमि ट्रस्ट का बड़ा फैसला: दान पर किया ये एलान, नहीं लेंगे सोने-चांदी की ईंट

यह भी पढ़ेंं: ग्राहक हो जाएं सावधान: आज से बदले ये नियम, सख्ती से करना होगा पालन

9.3 टन वजन के साथ 1650 KM. तक उड़ान भरने में सक्षम है।

14 हार्ड प्वाइंट के जरिए भारी हथियार भी गिराने की क्षमता है।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस होगा राफेल, प्लेन के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।

अफगानिस्तान और लीबिया में अपनी ताकत का कर चुका है प्रदर्शन।

150 किमी की बियोंड विज़ुअल रेंज।

75 फीसदी विमान हमेशा ऑपरेशन के लिए तैयार, परमाणु हथियार ले जाने में हैं सक्षम।

यह भी पढ़ें…दुश्मनों का होगा पलभर में खात्मा: राफेल में है जबरदस्त खासियत, जानें 10 बड़ी बातें

भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा

बता दें कि राफेल में भारतीय वायुसेना के हिसाब से फेरबदल भी किए गए हैं। भारत और फ्रांस के बीच यह सौदा उस वक्त हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस दौरे पर गए थे। तभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा हुआ था। फ्रांस से उड़ान भर चुके राफेल विमान 29 जुलाई की सुबह भारत पहुंचेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story