×

बिहार का ये टूरिस्ट प्लेस: जहां हैं 62 प्रजातियों के पक्षी, अब शुरू होगा पर्यटन

‘गोगाबिल झील’ को पर्यटन केंद्र का दर्जा मिलेगा। जिसके बाद यहां पर पर्यटकों का आना जाना शुरू हो जाएगा। बता दें कि ये झील 217 एकड़ में फैली है और यहां पर विश्व की 62 प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है।

Shreya
Published on: 1 Jan 2021 9:28 AM GMT
बिहार का ये टूरिस्ट प्लेस: जहां हैं 62 प्रजातियों के पक्षी, अब शुरू होगा पर्यटन
X
बिहार का ये टूरिस्ट प्लेस: जहां हैं 62 प्रजातियों के पक्षी, अब आप भी जा सकेंगे

पटना: देश में वैसे तो कई पर्यटन स्थल हैं, जहां पर साल के 365 दिन पर्यटकों की चहल पहल बनी रहती है। कई ऐतिहासिक हैं तो कई नवनिर्मित हैं। इस बीच इन पर्यटन स्थलों में एक ओर पर्यटन केंद्र शामिल होने वाला है। दरअसल, नए साल के मौके पर ‘गोगाबिल झील’ को पर्यटन केंद्र का दर्जा मिलेगा। जिसके बाद यहां पर पर्यटकों का आना जाना शुरू हो जाएगा। बता दें कि ये झील 217 एकड़ में फैली है और यहां पर विश्व की 62 प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है।

सरकारी स्तर पर शुरू की गई तैयारियां

बिहार सरकार की तरफ से मनिहारी स्थित गोगाबिल झील पक्षी विहार को अभ्यारण्य का दर्जा दिया गया है। अब गोगाबिल झील (Gogabil lake) को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए सरकारी स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। पर्यटक यहां पर आकर 62 प्रजातियों के पक्षियों को देख सकेंगे, साथ ही पक्षियों का कलरव भी सुन सकेंगे।

यह भी पढ़ें: New Year पर है घूमने का प्लान, तो अभी से होटल कर लें बुक, यहां है पूरी डिटेल्स

दुनियाभर के 62 प्रजातियों के पक्षी का बसेरा है यह झील

झील की नैचुरल ब्यूटी (Natural beauty) प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। इसके चलते यहां पर दुनियाभर के 62 प्रजातियों के पक्षी पहुंचते हैं। इसलिए इस झील को 62 प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा भी कहा जाता है। अब सौंदर्यीकरण योजना पर काम शुरू होने के साथ ही इस मनोरम झील को पक्षी विहार के तौर पर विकसित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: विस्टाडोम कोच सफर को बनाएगा यादगार, जानिए इसकी खासियत

प्रवासी पक्षियों की संख्या में होगी बढ़ोत्तरी

इसके अभ्यारण के तौर पर विकसित होने से हर साल यहां आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही सैलानी अधिक संख्या में यहां आएंगे। इससे जिले के राजस्व में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा पर्यटक स्थल के रूप में कटिहार काे एक अलग पहचान मिलेगी। गोगाबिल झील के विकसित होने से रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इसके साथ ही यहां पर प्राकृतिक सौंदर्य (natural beauty) के साथ बड़े होटलों का निर्माण भी होगा।

यह भी पढ़ें: बच्चों संग ट्रैवलः आसान नहीं ये समय, निकलने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story