×

डॉन की पत्नी कविता: सीवान में तोड़ा शहाबुद्दीन का 'तिलस्म', हिल उठा था बिहार

डॉन अजय सिंह से शादी करने के बाद कविता राजनीति में लगातार कामयाबी की सीढ़ियों को चढ़ती जा रही हैं। वो कविता सिंह ही हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन का तिल्सम तोड़ दिया। उनकी पत्नी हिना शहाब को चुनाव में हराकर उनके जादू को कम कर दिया।

Shreya
Published on: 2 Oct 2020 10:37 AM GMT
डॉन की पत्नी कविता: सीवान में तोड़ा शहाबुद्दीन का तिलस्म, हिल उठा था बिहार
X
डॉन की पत्नी कविता: सीवान में तोड़ा शहाबुद्दीन का 'तिलस्म', हिल उठा था बिहार

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच हम आपको आज नेत्री कविता सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिहार के सीवान से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सांसद और बाहुबली अजय सिंह की पत्नी हैं। 2011 से पहले बिहार की राजनीति में कविता सिंह के नाम की चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी। लेकिन बाहुबली अजय सिंह से शादी की और बिहार की राजनीति में सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं।

शहाबुद्दीन का तोड़ा था तिल्सम

डॉन अजय सिंह से शादी करने के बाद कविता राजनीति में लगातार कामयाबी की सीढ़ियों को चढ़ती जा रही हैं। उन्हें सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी साथ हमेशा मिलता रहा है। बता दें कि वो कविता सिंह ही हैं, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन का तिल्सम तोड़ दिया। उनकी पत्नी हिना शहाब को चुनाव में हराकर उनके जादू को कम कर दिया। बता दें कि एक समय में सिवान शहाबुद्दीन का गढ़ रहा है। कविता ने हिना को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

ऐसे रखा राजनीति में कदम

बता दें कि कविता सिंह ने बाहुबली अजय सिंह से शादी करने के बाद बिहार की राजनीति में कदम रखा है। कविता सिंह सिवान के दरौंधा सीट से 2019 तक विधायक रह चुकी हैं। इस सीट से पहले उनकी सास जगमातो देवी चुनाव लड़ा करती थी, लेकिन उनके निधन के बाद 2011 में दरौंधा में उपचुनाव था। तब जगमातो देवी के बेटे बाहुबली अजय सिंह ने इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश की। हालांकि नीतीश कुमार ने उसे ठुकरा दिया। उस वक्त अजय कुंवारे थे।

यह भी पढ़ें: दुनिया में हाहाकार: ट्रंप के कोरोना होते ही बाजार हुआ धड़ाम, मोदी ने कही ये बात

jdu kavita singh बाहुबली से शादी कर रखा राजनीति में कदम (फोटो- सोशल मीडियाा)

नीतीश कुमार ने अजय सिंह के सामने रखी शादी की शर्त

तब नीतीश कुमार ने अजय सिंह के सामने शर्त रखी कि अगर वो शादी कर लेते हैं तो हम उसे टिकट देंगे। लेकिन अजय सिंह के सामने यह परेशानी खड़ी हो गई कि उस वक्त पितृपक्ष चल रहा था और इस वक्त में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। लेकिन नीतीश कुमार की सलाह पर अजय सिंह ने शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी। उन्होंने फिर कविता सिंह से पितृपक्ष में शादी करने का फैसला किया। दरौंधा सीट से टिकट के लिए बिना मुहूर्त के ही अजय सिंह ने कविता सिंह से शादी कर ली।

अजय सिंह और कविता सिंह की शादी के बाद जेडीयू की तरफ से कविता सिंह को दरौंधा उपचुनाव का टिकट थमा दिया था। कविता इस सीट से चुनाव लड़ी और जीती भी। जीत के बाद कविता सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आर्शीवाद लेने पहुंची थी। विधायक बनने के बाद वो खूब चर्चा में आई थीं।

यह भी पढ़ें: नोटों वाले RJD नेता: गाड़ी में भरे 74 लाख, अब आगे-आगे ये और पीछे-पीछे पुलिस

Kavita-Ajay 2015 के विधानसभा चुनाव में हासिल की जीत (फोटो- सोशल मीडिया)

2015 के विधानसभा चुनाव में हासिल की जीत

उसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव में भी नीतीश ने एक बार फिर कविता सिंह पर भरोसा जताया। उस वक्त जेडीयू और आरजेडी के बीच गठबंधन था। नीतीश ने अगर कविता पर भरोसा जताया तो कविता भी उनकी उम्मीद पर खरी उतरीं। वो ये चुनाव भी जीत गईं। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय सिंह ने अपनी पत्नी कविता के लिए लोकसभा चुनाव के टिकट की मांग की। जेडीयू ने भी कविता सिंह को लोकसभा का उम्मीदवार बनाया।

2019 के लोकसभा चुनाव में शहाबुद्दीन की पत्नी को हराया

इसके बाद जो हुई उससे शहाबुद्दीन का तिलस्म टूट गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में कविता सिंह ने शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को हराया था। हिना सिवान सीट से उम्मीदवार थीं। कविता भी बाहुबली की पत्नी हैं, इसलिए इस सीट पर मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प था। इस चुनाव में कविता ने हिना से एक लाख से ज्यादा वोट हासिल किए थे। कविता सिंह को 4 लाख 48 हजार 473 और शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को 3 लाख 31 हजार 515 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें: हाथरस पीड़ित परिवार से मार-पीट, किया गया घर में कैद, पुलिस ने छीने फोन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story