×

सवाल 25 लाख का: KBC पहुंचा आरके श्रीवास्तव का शिष्य कौटिल्य, बजी तालियां

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं।

Newstrack
Published on: 16 Dec 2020 1:43 PM GMT
सवाल 25 लाख का: KBC पहुंचा आरके श्रीवास्तव का शिष्य कौटिल्य, बजी तालियां
X
सवाल 25 लाख का: KBC पहुंचा आरके श्रीवास्तव का शिष्य कौटिल्य, बजी तालियां

बिहार: गूगल ब्वाय कौटिल्य एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति में नजर आया। पर इस बार वह एक्सपर्ट के तौर पर महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट करने वाले शो में दिखा। गूगल ब्वाय कौटिल्य ने सबसे कम उम्र का एक्सपर्ट बनकर इतिहास रच दिया। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-12' में यह स्टूडेंट्स स्पेशल वीक रखा गया है। कई सारे पड़ाव पार कर कुछ बच्चे केबीसी गेम खेलने के लिए चुने गए हैं। सोमवार के एपिसोड में 14 साल के अनमोल शास्त्री, भरुच गुजरात से हॉट सीट पर पहुंचे। इन्होंने फास्टेस्ट फिंगर प्रश्न का सबसे तेज जवाब देकर अमिताभ बच्चन संग खेल की शुरुआत की।

अनमोल को वीडियो गेम खेलने का बहुत शौक है

बता दें कि अनमोल को वीडियो गेम खेलने का बहुत शौक है। वह पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं। एक्सपर्ट गूगल ब्वाय कौटिल्य की मदद से अनमोल 25 लाख पॉइंट्स जीतकर गए। 25 लाख के सवाल का जवाब कंटेस्टेंट को मालुम नही था। बिहारी गुरू के शिष्य कौटिल्य ने उत्तर बताकर 25 लाख जिताया, जब अनमोल 18 साल के पूरे हो जाएंगे तो उनको यह धनराशि मिलेगी।

ये भी देखें: बिहार में मिलेगी शराब! बंदी कानून हो सकता है खत्म, कांग्रेस ने दिए संकेत

कौन बनेगा करोड़पति सीजन-12 के 15 Dec के एपिसोड में फिर वह एक्सपर्ट के रूप में दिखेगा। उनके शिक्षक बिहार के आरके श्रीवास्तव ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि "कौटिल्य पर हमें गर्व है। अमिताभ बच्चन के इस शो से कौटिल्य का पुराना नाता है। जब कौटिल्य 5 वर्ष का था तब उसने उस समय इस शो में अतिथी के रूप में हिस्सा लिया था। उस वक्त अमिताभ बच्चन ने पूरी दुनिया को कौटिल्य की प्रतिभा से रुबरु कराया था। हालांकि इस बार वह एक्सपर्ट के तौर पर रहेंगे।" गूगल ब्वाय कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा और शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने कहा कि अमिताभ बच्चन की कंपनी का हिस्सा बनना हमेशा खास होता है। ये गर्व की बात है।

google boy koutilya-2

यह हैं कौटिल्य की उपलब्धियां-

- 15 अगस्त 2015 को इंग्लैंड की संसद के हाउस आफ कॉमर्स में भारत गौरव अवार्ड मिला।

- 2016 में संयुक्त अरब अमीरात की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

- 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया।

- 2019 में दुबई के चैंबर आफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए।

- पिछली सरकार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 लाख रुपये का सम्मान पाया।

- जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित हुए।

- पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम और डा. प्रणब मुखर्जी से भी सम्मानित हुए।

- कौन बनेगा करोड़पति व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चूके है।

ये भी देखें: नीतीश के चुनावी वादे पूरे: फ्री वैक्सीन, 20 लाख नौकरी को बिहार कैबिनेट से मंजूरी

आरके श्रीवास्तव: एक रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है।

आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

ये भी देखें: ‘शुद्र’ वाले बयान पर बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें पूरी बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story