×

ऊंट के दूध का बिजनेस: दो दोस्तों ने ऐसे शुरू किया व्यापार, अब हैं करोड़पति

Shivani Awasthi
Published on: 29 Jan 2020 5:47 AM GMT
ऊंट के दूध का बिजनेस: दो दोस्तों ने ऐसे शुरू किया व्यापार, अब हैं करोड़पति
X

नई दिल्ली: भारत में एक ऐसा अनोखा बिजनेस स्टार्ट हुआ है, जो न केवल लोगों को रोजगार दे रहा है, बल्कि बेहतर प्रोडक्ट के जरिये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इतना ही नहीं इस प्रोडक्ट के जरिये रेगिस्तान में ऊंट की आबादी को बनाये रखने में भी मदद मिलेगी। दरअसल, भारत में पहली बार ऊंट के दूध पर आधारित प्रोडक्ट्स बनाने वाला स्टार्टअप आया है। इस प्रोडक्ट का नाम, 'आद्विक फूड' है।

नौकरी छोड़ शुरू किया ऊंट के दूध का व्यापार:

दरअसल, सालों अलग अलग नौकरी करने के बाद हितेश राठी और श्रेय कुमार ने कुछ अलग करने का सोचा। इसी कड़ी में साल 2016 में ऊंट के दूध के प्रोडक्ट का स्टार्टअप किया। इस प्रोसेसिंग के जरिये उन्होंने 'Aadvik Foods' से सफ़र की शुरुआत की, हालांकि किसी भी नए स्टार्टअप की तरह उनकी ये शुरुआत भी आसान नहीं थी।

ये भी पढ़ें: CAA पर भारत बंद: शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी आज सड़कों पर करेंगे हल्लाबोल

रेगिस्तान में ऊंट की आबादी बनाये रखने में मदद:

इस स्टार्टअप से रेगिस्तान में ऊंट की आबादी को बनाए रखने में भी मदद मिली। वहीं किसानों को भी फायदा हुआ। आज यह स्टार्टअप करीब 150 किसानों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जिन डेढ़ सौ किसानों के साथ आद्विक काम कर रहा है, उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है और वे अब अपने ऊँटों को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। आद्विक फूड्स अब तक 2 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच चुका है।

ऊंट के दूध के फायदे:

वैसे तो राजस्थान, गुजरात के कई इलाकों में लोग ऊंट के दूध के फायदे जानते हैं लेकिन आ​द्विक फूड ने इसे एक बड़ा बाजार दिया।

बता दें कि ऊंट के दूध के कई तरह के फायदें हैं।

ये भी पढ़ें:भयानक हादसा: 30 फिट ऊपर से डिब्बे की तरह नीचे गिरी बस, 9 की मौत-42 घायल

ऊंट का दूध कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर यह लैक्टोज-इंटोलरेंट, मधुमेह रोगियों, ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के काफी काम आता है और शरीर के विकास के लिए फायदेमंद है।

सिर्फ दूध नहीं बल्कि चॉकलेट्स, मिल्क पाउडर, यहां तक कि ऊंट के दूध से बने साबुन, मॉइस्चराइज़र, फेस वॉश, फेशियल स्क्रब, डे क्रीम और बॉडी बटर जैसे प्रोडक्ट भी आद्विक ला चुका है।

इस व्यापार से कंपनी का करोड़ों का टर्नओवर:

कुछ ही साल में आद्विक फूड ने बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली। 10 लाख रुपये से कम की पूंजी के साथ शुरू हुआ स्टार्टअप का आज करोड़ों का टर्नओवर हो गया है। आज Aadvik Foods का एन्युअल टर्नओवर लगभग 4.5 करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:शरजील पर बड़ा खुलासा: पटना से लेकर दिल्ली जा रही पुलिस, खुलेंगे कई राज

ऑनलाइन बाजार तक पहुंचा अद्विक फूड्स:

इतना ही नहीं अद्विक फ़ूड अमेजन, ईबे, फ्लिप्कार्ट, बिगबास्केट आदि पर उपलब्ध है। वहीं कई बड़े शहरों में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हैं। भारत से शुरू हुआ अद्विक फ़ूड अब तक अमेरिका, मलेशिया और फिलीपींस में भी अपने प्रोडक्ट्स निर्यात कर चुका है। बता दें कि हाल में ही अद्विक फ़ूड ने बकरी के दूध का भी प्रोडक्ट लांच किया है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल को ‘AAP’ के इस विधायक ने दिया धोखा, चुनाव से पहले कर दिया ये काम

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story