×

भयानक हादसा: 30 फिट ऊपर से डिब्बे की तरह नीचे गिरी बस, 9 की मौत-42 घायल

बुधवार को ओडिशा में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 42 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

Shivani Awasthi
Published on: 29 Jan 2020 4:36 AM GMT
भयानक हादसा: 30 फिट ऊपर से डिब्बे की तरह नीचे गिरी बस, 9 की मौत-42 घायल
X

ओडिशा: बुधवार को ओडिशा में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं 42 से ज्यादा लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आँकडा बढ़ भी सकता है।

ओडिशा में तप्तपानी घाटी के पास पुल से फिसली बस:

खबर ओडिशा जिले का है, जहां बुधवार करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में क्षेत्र में शोर मच गया। दरअसल, यात्रियों से भरी बस पुल से फिसल गयी। मामला गंजम जिले के तप्तपानी घाटी के पास बने पुल का है। जानकारी के मुताबिक़, बस टेकरी से बेरहामपुर जा रही थीं। इस दौरान पुल के पास से गुजरने पर फिसल गई, जिससे ड्राइवर संतुलन खो बैठा और यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें:नासिक: बस और ऑटो के बीच हुए भिड़ंत में अब तक 25 लोगों की मौत

9 लोगों की मौके पर मौत, 42 लोगों घायल:

बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। शोर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मदद से यात्रियों को बचाया गया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 42 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को बेरहामपुर और दिगापंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में बचे एक शख्स ने कहा कि बुधवार तड़के 3.30 बजे सड़क किनारे चाय पीने के बाद बस दोबारा चली ही थी कि तभी चालक ने कहा कि ब्रेक फेल हो गया है। इसके तुरंत बाद बस पलट गई।

ये भी पढ़ें: CAA पर भारत बंद: शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी आज सड़कों पर करेंगे हल्लाबोल

30 फिट ऊंचाई से गिरी बस:

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बस करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरी। अभी 9 लोगों की मौत की जानकारी है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है, क्योंकि कुछ यात्री अभी भी बस के नीचे फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: भूंकप के तेज झटके से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7, अलर्ट जारी

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story