सोने-चांदी में भारी गिरावट: आज ही खरीद लें बाजार से, जानें क्या हैं नए दाम

फेस्टिव सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। इसके पीछे की वजह दुनियाभर के शेयर बाजारों में लौटी खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर सोने की कीमतों में आई गिरावट है।

Shreya
Published on: 13 Oct 2020 12:22 PM GMT
सोने-चांदी में भारी गिरावट: आज ही खरीद लें बाजार से, जानें क्या हैं नए दाम
X
फेस्टिव सीजन से पहले सोने-चांदी में आई गिरावट

नई दिल्ली: बीते दिनों सोने और चांदी की कीमतों में आई बढ़ोत्तरी के बाद मंगलवार को दोनों कीमती धातु में गिरावट दर्ज की गई है। फेस्टिव सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट हुई है। इसके पीछे की वजह दुनियाभर के शेयर बाजारों में लौटी खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर सोने की कीमतों में आई गिरावट है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम 133 रुपये प्रति दस ग्राम लुढ़के हैं, जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 875 रुपये लुढ़की है।

दीवाली तक कितनी रह सकती है सोने की कीमत

एक्सपर्ट्स की मानें तो दिवाली तक सोना एक रेंच में रह सकता है। उम्मीद जताई गई है कि दिवाली तक सोने की कीमतों में ना तो कोई बड़ी तेजी आएगी और ना ही बड़ी गिरावट होगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने का भाव अभी ऊंचाई से गिरकर 50 हजार रुपये के दायरे में है, जबकि चांदी 60 हजार रुपये के दायरे में है। ऐसे में दिवाली पर सोने का दाम 50 से 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की रेंज में रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: किसानों के 6000 गए: सरकार वापस ले रही योजना की रकम, सख्ती से होगी कार्रवाई

gold सोने की कीमतों में आई गिरावट (फोटो- सोशल मीडिया)

सोने की नई कीमतें-

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी वाले सोने की कीमतो में प्रति दस ग्राम 133 रुपये की गिरावट आई है। सोने में आई मामूली गिरावट के बाद गोल्ड की नई कीमतें 51 हजार 989 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच गई है। वहीं इसके पहले यानी सोमवार को दस ग्राम सोने के दाम 52 हजार 122 रुपये पर बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें: चीन ने खोई वैक्सीन: इस देश ने ट्रायल पर लगाई रोक, फंडिंग से किया मना

gold-silver सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट (फोटो- सोशल मीडिया)

चांदी के दाम में कितनी हुई गिरावट-

मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी काफी गिरावट आई है। चांदी 875 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होने के बाद 63 हजार 860 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी का दाम 64 हजार 735 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: इस नेता ने जब-जब बोला, मच गया हंगामा,लोगों ने चीन से कहा- फौरन इसे गोद ले लो

हिल उठा जम्मू कश्मीरः सेना को मिला चीनी ग्रेनेड, बहुत बड़ा प्लान हुआ नाकाम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story