×

सोने-चांदी में भारी गिरावट: इतने सस्ते हुए दाम, फटाफट चेक करें नई कीमतें

पीली धातु की कीमतों में वैश्विक स्तर पर आई कमजोरी के चलते घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी सोने के दाम में गिरावट आई है।

Shreya
Published on: 24 Sep 2020 12:43 PM GMT
सोने-चांदी में भारी गिरावट: इतने सस्ते हुए दाम, फटाफट चेक करें नई कीमतें
X
गुरुवार को Gold-Silver की कीमतों में हुई गिरावट

नई दिल्ली: दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह वैश्विक बाजार में कुछ दिनों से पीली धातु की कीमतों में आई कमजोरी को माना जा रहा है। पीली धातु की कीमतों में वैश्विक स्तर पर आई कमजोरी के चलते घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आज यानी गुरुवार को भी सोने के दाम में गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम 485 रुपये सस्ता हुआ है। जबकि चांदी की कीमतों में दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।

इतने लुढके सोने-चांदी

एक्सपर्ट्स की मानें तो अमेरिकी डॉलर में आई तेजी के चलते विदेशी बाजारों में सोने की कीमत दो फीसदी गिरकर 1862 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसीलिए घरेलू बाजार में सोना सस्ता हो गया है। बीते चार दिनों में सोने के दाम 2,500 प्रति दस ग्राम लुढके हैं। वहीं पिछले सत्र में सोना 950 रुपये प्रति दस ग्राम तक फिसला था, जबकि बुधवार को चांदी की कीमत 2,700 प्रति किलोग्राम लुढ़की थी।

यह भी पढ़ें: ड्रग केस पर बड़ी खबर: मुंबई के लिए रवाना हुईं सारा, इस दिन NCB से होगा सामना

Gold And Siver सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (फोटो- सोशल मीडिया)

सोने-चांदी में गिरावट आने की क्या है वजह?

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनलिस्ट तपन पटेल के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव प्रति दस ग्राम 485 रुपये सस्ता हुआ है। जो कि वैश्विक बाजार में बिकवाली को दर्शाता है। वैश्विक बाजार में सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं विदेशी बाजार में कमजोर कीमतों की वजह से घरेलू बाजार में धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ भारत के एक्शन से थर-थर कांप उठा पाकिस्तान, उठा लिया बड़ा कदम

सोने की नई कीमत-

वैश्विक बाजार में कमजोरी आने के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 485 रुपये प्रति दस ग्राम गिरावट होने के बाद भाव 50 हजार 418 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 50 हजार 903 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: 1 रुपये में स्कूटी: फेडरल बैंक की हैं ये योजना, बस करना होगा ये आसान काम

चांदी की नई कीमते-

चांदी की कीमत में गुरुवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2081 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 60 हजार रुपये के नीचे आ गई है। गिरावट के बाद चांदी की कीमत 58 हजार 099 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

यह भी पढ़ें: खत्म लूटेरों का खेल: ATM बदलकर हड़पते थे पैसा, अब सभी गिरफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story