×

दिवाली पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, मालामाल हुआ देश

दिवाली से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनया है। 6 नवंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 568.49 अरब डॉलर के नए स्तर तक पहुंच गया।

Newstrack
Published on: 14 Nov 2020 5:23 AM GMT
दिवाली पर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, मालामाल हुआ देश
X
दिवाली से पहले देश के लिए बड़ी खबर, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर

नई दिल्ली: दिवाली से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने नया रिकॉर्ड बनया है। 6 नवंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 568.49 अरब डॉलर के नए स्तर तक पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

ये भी पढ़ें: जवानों के साथ PM मोदी की दिवाली, पहुंचे लोंगेवाला, सेना ने यहीं पाक को चटाई थी धूल

RBI की डेटा के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब 7.779 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 568.494 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। बता दें, RBI ने ये डेटा 6 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है। वहीं पिछले 30 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में भंडार 183 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 560.715 अरब डॉलर हो गया था।

ये भी पढ़ें: ये दीपावली लायेगी सबके जीवन में खुशियां, बन रहा दुर्लभ संयोग

इस वजह से बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

दरअसल, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों यानी फॉरेन करेंसी एसेट का बढ़ना है। ये परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का खास हिस्सा होती हैं। RBI के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान एफसीए 6.403 अरब डॉलर बढ़कर 524.742 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने किया ऐसा काम, जीत लिया सभी का दिल, आप भी करेंगे तारीफ

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का मतलब

जानकारी के लिए बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार का बढ़ना किसी भी देश की इकोनॉमी के लिए अच्छी बात है। इसमें करेंसी के तौर पर अधिकतर डॉलर होता है। वहीं डॉलर के जरिए ही दुनियाभर में कारोबार किया जाता है। इस विदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने से भारत के लिए बड़ी बात इसलिए है हमारा देश अब ज्यादा आयात कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Diwali 2020: इन बातों का रखें खास ध्यान, दिवाली पर करें ये काम

Newstrack

Newstrack

Next Story