×

CBSE Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए जरुरी नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

Shreya
Published on: 21 Oct 2019 6:23 AM GMT
CBSE Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए जरुरी नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
X
CBSE Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए जरुरी नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली: अगर आप भी CBSE के 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट हैं तो ये आपके लिए जरुरी खबर है। दरअसल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। CBSE बोर्ड ने स्कूलो, शिक्षकों और छात्रों को आगाह किया है कि वो NCRT की पूरी किताब को जरुर पढ़ें। साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम के लिए दिए गए सिलेबस को ही फॉलो करें।

बच्चों में पैदा हो रहा भ्रम-

दरअसल, CBSE के संज्ञान में ये आया है कि NCERT की किताबों में कुछ जगहों पर ये उल्लेख है कि 'वह हिस्सा मूल्यांकन के लिए नहीं है'। यानि परीक्षा में उससे सवाल नहीं पूछे जाएंगे। ऐसी जानकारी NCERT की किताबों में बने कई बॉक्स में भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव: संघ प्रमुख ने डाला वोट, सावरकर को लेकर कांग्रेस पर कही ये बड़ी बात

इस उल्लेख से बच्चे कंफ्यूज हो रहे हैं कि एग्जाम में इससे जुड़े प्रश्न आयेंगे या नहीं। इस पर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बच्चे पूरी किताबें पढ़ें और किताबों का कोई हिस्सा न छोड़ें।

बच्चों के साथ स्कूलों को भी जारी हुई सूचना-

बोर्ड ने जरुरी सूचना जारी किया है और इसमें बताया है कि खासतौर पर CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के लिए NCERT की किताबों का पूरा अध्ययन जरुरी है। इससे के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसलिए बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सूचना जारी करते हुए सभी पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को भी सूचना जारी किया है कि वो 10वीं व 12वीं कक्षा के बच्चों को पूरा पाठ्यक्रम जरुर पढ़ाएं।

मिली ये सलाह-

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को भी इस संबंध में जानकारी भेजी गई है। स्कूलों और छात्रों को ये सलाह दी गई है कि वो CBSE की वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम को जरुर देखें।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारों का पाकिस्तान प्लान! बॉर्डर से महज 285 किमी दूर

Shreya

Shreya

Next Story