×

पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब....

इस सवाल ​का उत्तर जानकर आपको बेहद प्रसन्नता हुई होगी। ऐसे ही और अच्छी जानकारी और खबरों के लिए हमें फालो करें, हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो जरूर शेयर करें। हम आपको और भी देश दुनिया की खबरों को अपडेट कराते रहेंगे।

Shivakant Shukla
Published on: 17 Dec 2019 5:25 AM GMT (Updated on: 25 Jun 2021 11:00 AM GMT)
पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब....
X

नई दिल्ली: पहले मुर्गी आई या अंडा? आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल ही गया। लोग इस सवाल में उलझे रहते हैं लेकिन इसका सही उत्तर मिल नहीं पाता है। तो आइए आज हम आपको इस सवाल के जवाब के बारे में बताते हैं...

ये भी पढ़ें—भारतीय सेना का पाकिस्तान को तगड़ा जवाब, बिछा दीं लाशें ही लाशें, कई चौकियां तबाह

क्या है इसका सही जवाब?

दरअसल, वैज्ञानिकों ने इस यक्ष प्रश्न का जवाब ढूंढ़ निकालने का दावा किया है। शेफील्ड और वारविक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ था। वैज्ञानिकों ने पाया कि ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे के खोल के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने बताया कि यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है इसलिये पहले अंडा आया या मुर्गी अब यह पहेली सुलझ गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पहले मुर्गी आई और इसके बाद अंडा पैदा हुआ।

हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि प्रोटीन पैदा करने वाली मुर्गियां पहले कैसे आईं। इस दल ने अंडे के खोल को देखने के लिये अत्याधुनिक कंप्यूटर हेक्टर का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें—क्या है INDIA का पूरा नाम: 10 ऐसे सवाल जो आपको कर देंगे हैरान

शोध से जुडे़ प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा, 'लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई।'

वैसे तो ये सवाल एक अनबूझ पहेली के रूप में देखी जाती है। यह प्रश्न हजारों वर्षों से लोगों को परेशान करता आया है लेकिन अब कोई पूछे ये प्रश्न तो ये सही और सटीक जवाब दे सकते हैं।

इस सवाल ​का उत्तर जानकर आपको बेहद प्रसन्नता हुई होगी। ऐसे ही और अच्छी जानकारी और खबरों के लिए हमें फालो करें, हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो जरूर शेयर करें। हम आपको और भी देश दुनिया की खबरों को अपडेट कराते रहेंगे।

ये भी पढ़ें—कहां सावरकर और कहां राहुल ?

हमें फेसबुक पर फालो करने के लिए https://www.facebook.com/newstrack/ पर क्लिक करें।

हमें ट्विटर पर फालो करने के लिए https://twitter.com/newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story