×

CBSE बोर्ड: जानिए कब होंगे 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर

कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड के पेपर टाल दिए गए थे। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल है कि बाकी के बचे पेपर कब तक होंगे। इस बीच सीबीएसई बोर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है।

Shreya
Published on: 29 April 2020 7:00 AM GMT
CBSE बोर्ड: जानिए कब होंगे 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर
X
CBSE बोर्ड: जानिए कब होंगे 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड के पेपर टाल दिए गए थे। ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल है कि बाकी के बचे पेपर कब तक होंगे। इस बीच सीबीएसई बोर्ड से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, बोर्ड की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि 10वीं के बचे एग्जाम कराना संभव नहीं है। तो ऐसे में 10वीं के बच्चों को इंटरनल के बेस पर पास किया जाएगा। हालांकि अभी बोर्ड ने 12वीं के बाकी बचे पेपरों पर सस्पेंस जारी रखा है।

लॉकडाउन और अन्य स्थिति को देखते हुए प्लान होंगे पेपर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 1 अप्रैल के सर्कुलर के अनुसार, 12वीं क्लास के एग्जाम लॉकडाउन और आगे की स्थिति को देखते हुए प्लान किए जाएंगे। पेपर कब होंगे इसकी जानकारी 10 दिन पहले दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: खेल खेल में मिल गया खजाना, बच्चों को हासिल हुई कामयाबी

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड के सचिव से जब 10वीं क्लास की परीक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पूरे देश में 10वीं क्लास के जो पेपर बचे हुए हैं, वे छोटे-छोटे सब्जेक्ट्स थे। अब उनके एग्जाम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं क्लास के बच्चों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट और बाकी पैमानों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यानि प्रोडेटा बेसिस पर। बताया गया कि यह बात 1 अप्रैल को जारी किए गए सर्कुलर में ही बता दी गई थी।

दिल्ली में कराए जाएंगे पेपर

वहीं दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाके में पढ़ने वाले बच्चों की भी 10वीं के एग्जाम नहीं हो पाए थे। नॉर्थ ईस्ट जिले में हुई हिंसा की वजह से यहां पर पेपर नहीं हो पाए थे। लेकिन बताया गया है कि वहां पर बच्चों की परीक्षाएं होंगी। इस इलाके में भी सिर्फ 6 मुख्य सब्जेक्ट के ही पेपर होंगे।

यह भी पढ़ें: बिस्किट खाकर 14 दिन में पैदल तय किया 1500 किमी. का सफर, घर पहुचंते ही मौत

लॉकडाउन के बाद लिया जाएगा फैसला

12वीं क्लास की परीक्षाओं को लेकर सचिव ने बताया कि 12वीं क्लास के 12 सब्जेक्ट के पेपर होने हैं। इसका फैसला अभी लिया जाएगा। अनुराग त्रिपाठी ने यह साफ किया कि 3 मई यानि लॉकडाउन की अवधि खत्म होने के बाद तय किया जाएगा कि 12वीं की परीक्षा कब होनी है।

रिजल्ट तैयार होने में लगेगा 2 महीने का वक्त

अगर लॉकडाउन आगे बढ़ता है तो उस हिसाब से प्लान तैयार किया जाएगा। अनुराग त्रिपाठी ने यह भी बताया कि जो पेपर हो चुके हैं उनकी कॉपियों की जांच शुरु हो चुकी है। फिलहाल रिजल्ट तैयार होने में 2 महीने का वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी नहीं रहे एक्टर इरफान खान, इस बीमारी ने ले लीं जान

12वीं क्लास के बचे हैं कौन-कौन से पेपर

बिजनस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव), हिंदी (कोर), होम साइंस, सोसोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (न्यू और ओल्ड), इंफॉर्मेशन प्रैक्टिस (ओल्ड और न्यू), बायो टेक्नॉलजी।

प्रतियोगी प्रतीक्षा का क्या होगा?

वहीं प्रतियोगी परीक्षा के बारे में अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जो स्टूडेंट NEET, JEE या किसी भी प्रतियोगी प्रतीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि ये सभी एग्जाम भी इस वक्त कैंसिल हैं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी रोडवेज की बस हादसे का शिकार, 27 छात्र घायल, कई की हालत नाजुक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story