×

UP Police Constable Recruitment 2019: DV और PST की तारीखों की हुई घोषणा

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कोंस्टेबल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजीकल स्टैंडर्ड टेस्ट की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है।

Shreya
Published on: 24 Nov 2019 6:14 AM GMT
UP Police Constable Recruitment 2019: DV और PST की तारीखों की हुई घोषणा
X
UP Police Constable Recruitment 2019: DV और PST की तारीखों की हुई घोषणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से कोंस्टेबल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification- DV) और फिजीकल स्टैंडर्ड टेस्ट (Physical Standard Test- PST) की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। जिसके अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजीकल स्टैंडर्ड टेस्ट परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2019 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जल्द खरीद लें! बहुत महंगा हो रहा AC और फ्रिज, मौका न गवाएं

बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व PAC के तहत कई भर्तियां करने जा रहा है। UPPRPB की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, बोर्ड उत्तर प्रदेश में पुलिस और PAC में कोंस्टेबल के पदों पर 49 हजार 568 भर्तियां करने जा रहा है। जिसमें नागरिक पुलिस के 31 हजार 360 पदों पर और PAC के 18 हजार 208 पदों पर भर्तियां होंगी। फेज-1 में D-01 से D- 05 के बीच चुने गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजीकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 25 नवंबर, 2019 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट कर सकते हैं और यहीं से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: लो गाय पहनेगी कोट! यहां सरकार अब जल्द करेगी ये ऐलान

Shreya

Shreya

Next Story