×

UPSC Prelims Admit Card 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Prelims Admit Card 2023: मुख्य परीक्षा की बात करें तो लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी जो पांच दिनो तक चलेगी। जबकि भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जो कि दस दिनों तक चलेगी।

Anant Shukla
Published on: 8 May 2023 4:23 PM GMT
UPSC Prelims Admit Card 2023: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
X
UPSC Prelims Admit Card 2023 (Photo-Social Media)

UPSC Prelims Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 28 मई शाम चार बजे से पहले अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 28 मई को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। मेन्स में पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को प्रिलिम्स क्लीयर करना अनिवार्य है। इस बार आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए1105 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए 150 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसमें से 37 पद विकलांगो के लिए आरक्षित है।

अगर मुख्य परीक्षा की बात करें तो लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी जो पांच दिनो तक चलेगी। जबकि भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जो कि दस दिनों तक चलेगी।

UPSC Prelims Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें ऐडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद "एडमिट कार्ड" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • सिविल सेवा प्रारंभिक (IAS) परीक्षा 2023 का चयन करें।
  • अब अपना लॉग इन आइडी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  • UPSC प्रवेश पत्र 2023 आप के कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरणों की अच्छे से जांच करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकलवा के रख लें।

UPSC Prelims Admit Card 2023: परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यान दें

  • परीक्षा केंन्द्र पर जाने से पहले देख लें कि आप ने एडमिट कार्ड लिया है कि नहीं। क्योंकि उसके बिना आप परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
  • परीक्षा देने जाने से पहले परीक्षा गाइडलाइन को अच्छे से पढ़ लें और उसका पालन करें।
  • जरूरी न हो तो घड़ी न लगाएं क्योंकि परीक्षा केन्द्र में वर्जित है।
  • मोबाइल फोन बाहर काउण्टर पर जमा करवा दें।
  • रिपोर्टिंग टाइम पर सेंटर पहुंचें।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story