×

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: अपनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खिलाड़ी, यहां देखें लिस्ट

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। आने वाले समय में एक्टर की कई धमाकेदार फिल्में आने वाली हैं, तो अगर आप भी खिलाड़ी कुमार के फैन हैं, तो आइए आज हम आपको उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 8 May 2023 3:44 PM GMT
Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: अपनी इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खिलाड़ी, यहां देखें लिस्ट
X
Akshay Kumar Upcoming Movies 2023 (Image Credit: Instagram)

Akshay Kumar Upcoming Movies 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार साल 2023 में कई धमाकेदार फिल्में लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म 'सेल्फी' में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई। लेकिन अक्षय के फैंस को उम्मीद है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जरूर तहलका मचाएंगे। तो आइए देखते हैं अक्षय कुमार की साल 2023 में आने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट।

#1 ओह माय गॉड 2 (Akshay Kumar Movie OMG 2)

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का दूसरा सीक्वल भी थियेटर पहुंचने वाला है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार यामी गौतम नजर आने वाली है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स और एए फिल्मस को-प्रोड्यूस करेंगे।

#2 सोरारई पोट्टरू रीमेक (Soorarai Pottru Remake)

इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सोरारई पोट्टरू रीमेक' को लेकर भी जल्दी ही दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। खबर है कि इस फिल्म में सूर्या भी कैमियो करते दिखेंगे।

#3 बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)

अक्षय कुमार जल्दी ही टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2023 की क्रिसमस पर रिलीज होगी।

#4 वीर दौड़ले सात (Veer Daudale Saat)

इसके अलावा अक्षय कुमार जल्दी ही एक मराठी फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। ये फिल्म साल 2023 की दिवाली तक सिनेमाघर पहुंचेगी।

#5 कैप्सूल गिल (Capsule Gill)

साल 2023 में ही अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'कैप्सूल गिल' भी सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी। ये एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार, रानीगंज कोलमाइन ऑपरेशन के हीरो जसवंत सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं। जिन्होंने बाढ़ में फंसे करीब 65 लोगों की जान बचाई थी।

#6 खेल खेल में (Khel Khel Mein)

इसके बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार अदाकारा तापसी पन्नू और वाणी कपूर के साथ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म होगी। जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। फिल्म को मेकर्स साल 2024 तक रिलीज कर सकेंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story