×

Shahrukh Khan Upcoming Movies 2023: शाहरुख के लिए गेमचेंजर है साल 2023! गदर मचाएंगी ये बड़ी फिल्में

Shahrukh Khan Upcoming Movies 2023: शाहरुख खान ने 2023 की शुरुआत में ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'पठान' से धमाल मचा दिया था, जिसके बाद अब दर्शको को अब एक्टर की अगली फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार है।

Ruchi Jha
Published on: 2 May 2023 3:08 PM GMT
Shahrukh Khan Upcoming Movies 2023: शाहरुख के लिए गेमचेंजर है साल 2023! गदर मचाएंगी ये बड़ी फिल्में
X
Shah Rukh Khan (Image Credit: Instagram)

Shahrukh Kha Upcoming Movies 2023: अपनी दमदार एक्टिंग और स्वभाव से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके शाहरुख खान की एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। शाहरुख का क्रेज इतना ज्यादा है कि फैंस उनकी फिल्म को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा हमें हमें फिल्म 'पठान' के वक्त भी देखने को मिला था। अब पठान के बाद दर्शको को शाहरुख की अगली फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है। तो आइए बिना किसी देरी के आज हम आपको 2023 में शाहरुख की आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

जवान (Shahrukh Khan Movie Jawan)

साल 2023 की शुरुआत में 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के बाद अब शाहरुख बहुत जल्द फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसमें शाहरुख के साथ साउथ के बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। नयनतारा और विजय सेतुपति इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर है और इसकी काफी हद तक शूटिंग हो चुकी है। फिल्म 2 जून 2023 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डंकी (Shahrukh Khan Movie Dunki)

साल 2023 में शाहरुख की तीसरी फिल्म राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित 'डंकी' होगी। यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में शाहरुख लीड रोल प्ले कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब शाहरुख-राजकुनार हीरानी के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह अवैध तरीके से अप्रवासियों को सीमा पार कराने के विषय पर आधारित है। यह फिल्म 22 दिसम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टाइगर 3 (Shahrukh Khan in Tiger 3)

बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान का फुल रोल नहीं है, लेकिन उनका एक्सटेंडेड कैमियो रोल काफी चर्चा में है। ये फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म का बजट लगभग 225 करोड़ रुपए है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में रहेंगे। साथ ही इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म साल 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी।

इजहार (Shahrukh Khan Upcoming Movie Izhaar)

फिल्म 'इजहार' को शुरू करने के लिए संजय लीला भंसाली ने 7 साल का इंतजार किया है, जो अब पूरा होने वाला है। इस फिल्म की कहानी ऐसे लड़के पर आधारित है, जो इंडिया से साइकल चलकर नॉर्वे तक का सफर पूरा करता है वो भी अपनी प्रेमिका से इजहार करने के लिए। यह असली घटना पर आधारित फिल्म है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म को सिर्फ शाहरुख खान के साथ ही करना चाहते हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story