×

सुशांत के परिवार में दूसरी आफत, एक्टर के सुसाइड के बाद अब हुई ये दर्दनाक घटना

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर माने जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद उनके परिवार पर गम की दूसरी आफत का कहर बरपा है। सुशांत के सुसाइड करने से गमगीन चल रहीं उनकी भाभी सुधा देवी ने भी दम तोड़ दिया।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jun 2020 3:50 AM GMT
सुशांत के परिवार में दूसरी आफत, एक्टर के सुसाइड के बाद अब हुई ये दर्दनाक घटना
X

पटना: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर माने जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद उनके परिवार पर गम की दूसरी आफत का कहर बरपा है। सुशांत के सुसाइड करने से गमगीन चल रहीं उनकी भाभी सुधा देवी ने भी दम तोड़ दिया। सुशांत के सुसाइड करने की खबर सुनने के बाद उन्हें इतना झटका लगा था कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। आखिरकार सदमे में उनकी मौत हो गई। उनके निधन से सुशांत के परिवार पर गम की यह दूसरी मार पड़ी है।

सदमे को नहीं बर्दाश्त कर सकीं भाभी

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने से उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैले उनके फैंस को भी गहरा झटका लगा है। उनका परिवार सुशांत के इस कदम से पूरी तरह टूट गया है। पटना के राजीव नगर इलाके में सुशांत के पड़ोसियों के साथ ही बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित उनके पैतृक गांव मलडीहा के लोग इस खबर को सुनकर गहरे सदमे में है। खगड़िया स्थित सुशांत के ननिहाल में भी लोग काफी गमगीन हैं। इन सभी जगहों से सुशांत के बचपन ढेरों यादें जुड़ी हुई हैं। मलडीहा में रहने वाली सुशांत की भाभी सुधा देवी इस खबर को सुनने के बाद गहरे सदमे में थीं और आखिरकार वे इस सदमे को नहीं सह सकीं।

यह भी पढ़ें...मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की अहम बैठक, आज इन राज्यों के CM से होगी चर्चा

इलाज से भी नहीं हुआ कोई फायदा

सुशांत के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि सुशांत के सुसाइड करने की खबर पाकर मलडीहा में रहने वाली उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को गहरा सदमा लगा। कुछ दिनों से बीमार चल रहीं सुधा देवी की हालत इस खबर को सुनने के बाद और खराब हो गई और वह सदमे में बार-बार बेहोश होने लगीं। सांत्वना और डॉक्टरी इलाज से भी कोई फायदा नहीं हुआ। वे बार-बार सुशांत के बारे में ही पूछ रही थीं और बेहोश हो जा रहे थीं।

यह भी पढ़ें...बिछा दी आतंकियों की लाशें: सेना ने फैलाया मौत का जाल, मुठभेड़ में 3 ढेर

सुशांत के अंतिम संस्कार के समय तोड़ा दम

सुशांत के चचेरे भाई और सुधा देवी के पति अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शाम पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। यह वही समय था जब मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के सुसाइड करने और अब पत्नी के साथ छोड़ने से अमरेंद्र सिंह खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब किसके सहारे और किसके लिए जिंदा रहूंगा।

सदमे से टूट गया है सुशांत का परिवार

सुशांत के सुसाइड करने की खबर सुनने के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया है। सुशांत के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंचे उनके पिता के के सिंह सुशांत का शव देखकर फफक-फफक कर रोने लगे थे। उनके साथ पटना से मुंबई पहुंचे सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू ने किसी तरह सुशांत के पिता को संभाला। नीरज बिहार के छातापुर विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में बेहद गमगीन माहौल में सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। सुधा देवी की मौत के बाद परिवार पर दूसरी आफत का कहर बरपा है।

यह भी पढ़ें...सुशांत नहीं, नेम फेम के बाद, जिंदगी हार गए हॉलीवुड-बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स

सुशांत के पैतृक गांव में मातमी माहौल

सुशांत के सुसाइड करने की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव मलडीहा मैं मातमी माहौल दिख रहा है। सभी लोग उनके इस कदम से अवाक हैं और यही पूछ रहे हैं कि आखिरकार उन्हें किस बात की कमी थी जो उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। सुशांत की मौत के बाद अब उनकी भाभी का निधन होने से गांव का माहौल और गमगीन हो गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story