×

बॉलीवुड की इस महान हस्ती की हुई मौत, शोक में डूबी इंडस्ट्री

पुष्पा जोशी ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड' में काम किया है। वो अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। एक्ट्रेस की मंगलवार को गंभीर हालत में मौत हो गई।

Shreya
Published on: 29 Nov 2019 11:59 AM GMT
बॉलीवुड की इस महान हस्ती की हुई मौत, शोक में डूबी इंडस्ट्री
X
बॉलीवुड की इस महान हस्ती की हुई मौत, शोक में डूबी इंडस्ट्री

मुंबई: बॉलीवुड जगत ने अभी हाल ही में दिग्गज अभिनेता विजू खोटे को खोया था। फिल्म शोले में कालिया के किरदार के लिए फेमस हुए विजू खोटे का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जिसके बाद से पूरा फिल्मी जगत में शोक में डूब गया था। अब हिंदी सिनेमा ने अपने एक और सितारे को खो दिया है, जिनका नाम पुष्पा जोशी है।

यह भी पढ़ें: ग्राहकों सावधान! बैंक से जुड़े ये काम जल्दी निपटा लें, लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

'स्वैग वाली दादी' के नाम से हैं फेमस

पुष्पा जोशी ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड' में काम किया है। वो अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं। एक्ट्रेस की मंगलवार को गंभीर हालत में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है। बता दें कि, पुष्पा जोशी 'स्वैग वाली दादी' के नाम भी पहचानी जाती हैं।

पुष्पा जोशी के स्वैग के लाखों दिवाने हैं और खुद अजय देवगन भी भी पुष्पा जोशी के फैन बन गए थे। फिल्म रेड के वक्त अजय देवगन ने एक्ट्रेस के साथ कई तस्वीरें भी साझा की थीं। बता दें कि, पुष्पा जोशी ने रेड में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: वाहन चालकों को तगड़ा झटका! महंगा हुआ इतना ज्यादा पेट्रोल-डीजल, यहां देखें नए रेट

जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते अपने घऱ में फिसल कर गिर गई थीं। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरने की वजह से उनके पैर में सीरियस फ्रैक्चर हुआ था।

पुष्पा को 'स्वैग वाली दादी' के नाम से भी जाना जाता है और ये नाम उन्हें एक विज्ञापन के बाद मिला था। जिसमें वो स्वैग वाली दादी के अंदाज में दिख रही थीं। पुष्पा की मौत की खबर सुन पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। एक्ट्रेस की मौत की जानकारी फिल्म रेड के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने ट्विट करके दी है।

राज कुमार गुप्ता ने दी जानकारी

राज कुमार गुप्ता ने एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर की है और लिखा है कि, पुष्पा जोशी जी की मौत की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। मेरे करियर के हाइलाइट्स में से एक था- रेड में आपको एक्टिंग करते हुए देखना। हम आपको बहुत मिस करेंगे।



यह भी पढ़ें: कैसे करोगे फोन कॉलिंग! हो रहा बड़ा ऐलान, टेलीकॉम कंपनियां उठाने जा रही ये कदम

Shreya

Shreya

Next Story