×

Alia Bhatt Biography: कम उम्र में कमाई शोहरत, लेकिन एक गलती ने किया बदनाम, जानें आलिया भट्ट का जीवन परिचय

Alia Bhatt Biography: आज यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के जीवन परिचय, शिक्षा और फिल्मी करियर से जुड़ी कई जानकारी देने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 15 March 2023 3:30 PM GMT (Updated on: 15 March 2023 5:17 PM GMT)
Alia Bhatt Biography: कम उम्र में कमाई शोहरत, लेकिन एक गलती ने किया बदनाम, जानें आलिया भट्ट का जीवन परिचय
X
Alia Bhatt Biography (Image Credit: Instagram)

Alia Bhatt Biography: आलिया भट्ट ने बेहद कम उम्र में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। एक स्टारकिड होने के बाद भी उन्होंने फिल्मों में अपना नाम बनाने के लिए खूब मेहनत की है। तो आइए जानते हैं आलिया भट्ट की जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें, जो हम से कई लोग नहीं जानते होंगे।

आलिया भट्ट बायोग्राफी - Alia Bhatt Biography In Hindi

आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ था। उनकी उम्र 25 साल है। आलिया फिल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर और स्क्रीनराइटर महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया की एक बहन भी हैं, जिनका नाम शाहीन भट्ट है और उनके दो सौतेले भाई-बहन भी हैं, जिनका नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है। आलिया भट्ट के शौक की बात करें, तो उन्हें गाना गाना, गाना सुनना, जिम करना और पार्टी करना बहुत पसंद है। वहीं, आलिया का पसंदीदा खाना रागी चिप्स, फ्रेंच फ्रईस, रसगुल्ले, दही-चावल, मूंग दाल का हलवा है। वहीं, आलिया की पढ़ाई की बात करें, तो 12वीं पास करने के बाद आलिया ड्रामा स्कूल ज्वाइन करना चाहती थीं, लेकिन उसी समय करण जौहर ने उनको अपनी फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” के लिए कास्ट कर लिया था।

आलिया भट्ट का फिल्मी करियर - Alia Bhatt Career in Hindi

आलिया भट्ट ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्‍म ‘संघर्ष’ से की थी, जिसमें उन्होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था। इसके बाद आलिया लीड एक्ट्रेस के तौर फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने वरुण धवन और सिदार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसमें आलिया की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था, जिसके लिए उन्हें 'फिल्मफेयर पुरस्कार' मे बेस्ट फीमेल डेब्यू नॉमिनेशन का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद, आलिया कई फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

आलिया भट्ट की फिल्में – Alia Bhatt Movies List

  1. साल 1999 में आलिया फिल्म 'संघर्ष' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस प्रीत ओबरॉय के किरदार में नजर आई थीं, इस फिल्म में आलिया ने प्रीटी जिंटा के बाचपन का रोल किया था।
  2. साल 2012 में आलिया फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द इयर' में शनाया सिंघानिया के किरदार में नजर आई थीं।
  3. साल 2014 में आलिया फिल्म 'हाइवे' में वीरा त्रिपाठी की दमदार भूमिका में नजर आई थीं।
  4. साल 2014 में आलिया फिल्म 'टू स्टेटस' में अनन्या स्वामिनाथ के किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म चेतन भगत की किताब पर बनी थी, जिसमें एक्टर अर्जुन कपूर भी थे।
  5. साल 2014 में आलिया फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में काव्य प्रताप सिंह की भूमिका में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं।
  6. साल 2015 में आलिया फिल्म 'शानदार' में आलिया के किरदार में दिखी थीं, जिसमें उनके साथ एक्टर शहीद कपूर भी थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
  7. साल 2016 में आलिया फिल्म 'उड़ता पंजाब' में बिहारी नंदा की भूमिका में दिखी थीं। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में करीना कपूर और दिलजीत दोशंज ने भी अभिनय किया था।
  8. साल 2016 में आलिया 'कपूर एंड संस' में प्रिया की भूमिका में दिखी थीं। इस फिल्म के उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे।
  9. साल 2016 में आलिया फिल्म 'डियर जिंदगी' में कायरा के रोल में नजर आई थीं। आलिया के साथ इस फिल्म में शाहरुख भी थे।
  10. इसके बाद आलिया फिल्म 'गुल्ली बॉय', 'राजी' और 'ब्रह्मास्त्र' में दिखी थी। आलिया की ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

आलिया भट्ट का पति और बच्चे – Alia Bhatt Husband and Children

आलिया भट्ट के पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो आलिया ने एक्टर रणबीर कपूर को कई सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को उनसे शादी कर ली थी। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम राहा कपूर है।

आलिया भट्ट से जुड़े विवाद – Controversy of Alia Bhatt in Hindi

आलिया भट्ट ने फिल्मी दुनिया में जितना नाम कमाया है, उतना ही उनका नाम विवादों में भी रहा है। जी हां, ऐसा ही एक विवाद आलिया को लेकर तब हुआ था, जब आलिया ने मुजफ्फर नगर दंगे के बाद आयोजित मुलायम सरकार के कार्यकर्म में भाग लिया था। इसके लिए आलिया भट्ट को काफी ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि जहां एक तरफ लोग मारे गए हैं और उनके परिजन मातम मना रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस इस कार्यकर्म में शामिल होकर जश्न मना रही हैं। हालांकि, कुछ समय बाद आलिया ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी थी और कहा था कि वह वहां दंगों के कारण उजड़े हुए लोगों को ही देखने के लिए गयी थीं।

खैर, हम ऐसे ही आलिया भट्ट से जुड़ी जानकारी आपके लिए अपडेट करते रहेंगे। फिलहाल, आपको हमारे द्वारा शेयर की गई ये जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story