×

Alia Bhatt Mother In Law: आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर से है तकरार? अब बेटे-बहू से अलग रहेंगी एक्ट्रेस!

Alia Bhatt Mother In Law: आमतौर पर आलिया भट्ट और नीतू कपूर में काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट की अपनी सास नीतू कपूर से नहीं बनती है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?

Ruchi Jha
Published on: 18 May 2023 10:23 AM GMT (Updated on: 18 May 2023 10:46 AM GMT)
Alia Bhatt Mother In Law: आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर से है तकरार? अब बेटे-बहू से अलग रहेंगी एक्ट्रेस!
X
Alia Bhatt Mother In Law (Image credit: Instagram)

Alia Bhatt Mother In Law: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियों में है। अभी हाल ही में उन्होंने गुच्ची क्रूज 2024 में डेब्यू किया है, लेकिन आलिया ही नहीं बल्कि उनकी सास नीतू कपूर भी इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दरअसल, नीतू कपूर ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है, जो काफी महंगा है और इससे पहले आलिया भट्ट ने भी एक अपार्टमेंट खरीदा था, लेकिन सवाल यह उठता है कि सास-बहू दोनों ने अपने लिए अलग-अलग घर क्यों खरीदा है। वैसे यह सवाल हमारा नहीं बल्कि नेटिजंस का है।

नीतू कपूर ने मुंबई में खरीदा नया अपार्टमेंट

नीतू कपूर ने मुंबई में जो नया घर खरीदा है, वह मुंबई के बिजनेस एरिया बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है, जो एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट बताया जा रहा है और इसकी कीमत 17.4 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल जुग जुग जीयो के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी करने वाली एक्ट्रेस ने 19 मंजिल सनटेक रियल्टी अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट सिग्निया आइल की 17 वीं मंजिल पर अपना फ्लैट खरीदा है। रजिस्टर्ड डाक्यूमेंट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने 1.04 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई और प्रॉप्रटी 10 मई को रजिस्टर्ड की गई। 3,387 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में फैले इस घर में तीन कार पार्किंग एरिया हैं।

कुछ समय पहले आलिया भट्ट ने भी खरीदा था घर

इससे पहले, आलिया भट्ट ने भी प्रॉपर्टीज में निवेश किया था और बांद्रा में कई घर खरीदे थे। पहला फ्लैट 2,497 वर्ग फुट में फैला हुआ है और कथित तौर पर, आलिया ने अपार्टमेंट के लिए 37.80 करोड़ रुपए का भुगतान किया था, जिसे बांद्रा वेस्ट में उनके प्रोडक्शन हाउस ने खरीदा है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, यह नया पता पाली हिल स्थित एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड का है। आलिया ने दो घर अपनी बहन को भी गिफ्ट दिए थे।

क्या सास-बहू में है अनबन?

अब जब यह खबर मीडिया में आई कि नीतू कपूर ने अपना नया घर लिया है, तो नेटिजंस यह दावा करने लगे कि नीतू कपूर और आलिया भट्ट में बनती नहीं है और इसलिए दोनों ने अलग-अलग घर लिया है और अब अलग-अलग ही रहेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, बड़े स्टार्स और कुछ बिजनेसमैन इस तरह प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट करते रहते हैं। तो सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे बिल्कुल गलत है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story