×

दर्शकों के दिलों पर राज करते थे अमरीश पुरी, जानिए उनके संघर्ष की कहानी

आज ही के दिन यानी 22 जून को बॉलीवुड के मशहूर विलेन अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। एक्टर को दुनिया छोड़े हुए 15 साल हो गए हैं, लेकिन...

Ashiki
Published on: 22 Jun 2020 4:04 AM GMT
दर्शकों के दिलों पर राज करते थे अमरीश पुरी, जानिए उनके संघर्ष की कहानी
X

मुंबई: आज ही के दिन यानी 22 जून को बॉलीवुड के मशहूर विलेन अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। एक्टर को दुनिया छोड़े हुए 15 साल हो गए हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग ने उन्हें सभी के दिल में आज भी जिंदा रखा हुआ है। अमरीश पुरी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। केवल खलनायक ही नहीं बल्कि वो हर किरदार को बखूबी निभाया करते थे। उन्होंने बॉलीवुड में सिर्फ नेगेटिव किरदार नहीं किए थे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में संक्रमण तेज होने से चिंता बढ़ी, कोरोना से जंग में बड़ा कदम उठाने की तैयारी

विलेन के किरदार से मिली पहचान

लेकिन अमरीश पुरी को बॉलीवुड में ज्यादा पहचान विलेन के किरदार से ही मिली। उस ज़माने में उन्होंने लगभग बॉलीवुड की हर बड़ी फिल्म में विलेन के रूप में गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कभी मोगैंबो बन सभी को डराया तो कभी दामिनी में चड्ढा बन सभी को खुद से नफरत करने को मजबूर किया। लेकिन बहुत काम लोग जानते होंगे कि अमरीश पुरी में हीरो बनने आये थे न कि विलेन। जी हां दरअसल अमरीश पुरी बॉलीवुड में हीरो बनने आए थे लेकिन किस्मत से विलेन बन गए।

ये भी पढ़ें: मोरारी बापू: बड़ी पहुंच वाले हाई प्रोफाइल संत, इस तरह विवाद सुलझाने की कोशिश

21 साल कर्मचारी बीमा निगम में काम किया...

इसके साथ ही बहुत काम लोग ये भी जानते होंगे कि जिस अमरीश पुरी को आप बतौर पहचानते हैं, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने 21 साल तक कोई दूसरी नौकरी की थी। अमरीश पुरी ने 21 साल कर्मचारी बीमा निगम में काम किया था। उन्हें एक्टिंग का शौक तो था, लेकिन किस्मत ज्यादा मौके नहीं दे रही थी। फिर अमरीश पुरी की मुलाकात इब्राहीम अल्क़ाज़ी से हुई जिन्होंने अमरीश को थिएटर की दुनिया से रूबरू करवाया।

ये भी पढ़ें: गर्मियों के लिए रामबाण, बहुत फायदेमंद है इस पौधे की जड़, जानें इसके बारे में

...फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

साल 1961 की बात है, उस दौर में अमरीश पुरी ने कई बेहतरीन प्ले में काम किया। लेकिन इतना थिएटर करने के बाद भी अमरीश पुरी को बॉलीवुड में एंट्री नहीं मिल पा रही थी। एक बार फि उनकी जिंदगी में सत्यदेव दुबे आये। ये उस दौर के बड़े एक्टर, राइटर और डायरेक्टर थे। अमरीश पूरी ने लंबे समय तक सत्यदेव के साथ एक सहायक के रूप में काम किया। यहीं से उनकी जिंदगी ने रफ्तार पकड़ी थी और उनका बॉलीवुड में भी आगाज हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ये भी पढ़ें: पुलिस को सुशांत की फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार, जल्द ही उठ सकता है रहस्य से पर्दा

Ashiki

Ashiki

Next Story