×

अनुष्का का ये राज: खुद विराट भी नहीं जानते थे, जाने क्यों एक्टिंग नहीं करना चाहती थी

'रब ने बना दी जोड़ी से' बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

Shreya
Published on: 1 May 2020 8:11 AM GMT
अनुष्का का ये राज: खुद विराट भी नहीं जानते थे, जाने क्यों एक्टिंग नहीं करना चाहती थी
X

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी से' बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का शर्मा कभी एक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं, बल्कि उनका शौक कुछ अलग था।

एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग में बनाना चाहती थी करियर

जी हां, अनुष्का एक्टिंग नहीं बल्कि मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मायानगरी मुंबई का रूख किया था। फिर साल 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए उन्हें अपना पहला ब्रेक मिला। इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया।

'रब ने बना दी जोड़ी' से मिला पहला ब्रेक

उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत भी की। उनको बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से, वो किंग खान के अपोजिट। उनकी ये पहली फिल्म थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की। इस फिल्म से उन्हें लोगों का काफी प्यार भी हासिल हुआ।

यह भी पढे़ं: इरफ़ान के लिए बोलीं पत्नी सुतापा- मैंने कुछ खोया नहीं

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

उसके बाद वो फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। अनुष्का की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने इसके बाद 'पटियाला हाउस', 'बदमाश कंपनी', 'पीके', 'ए दिल है मुश्किल', 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम किया।

बॉलीवुड में प्रोड्यूसर के तौर पर भी बनाई पहचान

इसके अलावा अब वो बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर भी जानी जाती हैं। उन्होंने बतौर प्रोड्यसूर सबसे पहली फिल्म NH10 बनाई थी। जिसके लिए वो फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट हुई थीं।

ऐसी है लव स्टोरी

वहीं उनकी लव लाइफ के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से दिसंबर में शादी की थी। अनुष्का और विराट ने करीब दो सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज दोनों अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं। दोनों अक्सर लोगों को कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढे़ं: इरफान खान के बेटे का स्पेशल नोट, सभी का इस तरह किया शुक्रिया

लव स्टोरी में राज

अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही उनके चाहने वालों को मालूम हो। अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है, ‘अनुष्का और विराट आज से नहीं या ऐड शूट पर नहीं मिले, वो दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

इस तरह बचपन का प्यार अब एकमुकम्मल रिश्तें में कैद है। दोनों अच्छी मैरीड लाइफ जी रहे है।और एक-दूसरे के साथ खुश है। फिलहाल अनुष्का शर्मा ने जीरो के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। इसलिए उनका किसी प्रोजेक्ट से जुड़ने की कोई खबर नहीं है और लॉकडाउन में घर पर ही विराट संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।

यह भी पढे़ं: अगर खरीद रखा है ये फोन, तो फौरन हटा दें, आपकी 24 घंटे हो रही जासूसी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story