×

एक गीत गाने की फीस उड़ा देगी होश, फिर भी आप हैं इस आवाज के दीवाने

क्या आपको पता है कि आपके फेवरिट सिंगर्स एक गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं। तो आज हम आपको भारत के पांच मशहूर सिंगर्स की फीस के बारे में बताने वाले हैं।

Shreya
Published on: 11 April 2020 5:44 AM GMT
एक गीत गाने की फीस उड़ा देगी होश, फिर भी आप हैं इस आवाज के दीवाने
X
एक गीत गाने की फीस उड़ा देगी होश, फिर भी आप हैं इस आवाज के दीवाने

लखनऊ: कहते हैं म्यूजिक बेकार मूड को भी पल में ठीक कर देता है। लोग अपने-अपने मूड के हिसाब से गाने सुनते हैं। लेकिन ये गाने अगर आपके फेवरिट सिंगर की आवाज में गाया गया हो तो सोने पर सुहागा का काम करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके फेवरिट सिंगर्स एक गाने के लिए कितनी फीस लेते हैं। तो आज हम आपको भारत के पांच मशहूर सिंगर्स की फीस के बारे में बताने वाले हैं।

अरिजीत सिंह

बॉलीवुड गानों की जान अरिजीत सिंह को कौन नहीं जानता। उनकी आवाज हर गाने को हिट बना देते हैं। अरिजीत सिंह का नाम भारत के टॉप सिंगर्स में शामिल हैं। उनके रोमांटिक गानों को काफी पसंद किया जाता है। अरिजीत सिंह हर जोनर के गानों में अपनी आवाज से जान फूंक देते हैं। उनकी संपत्ति करीब 40 करोड़ रूपये की है। अरिजीत सिंह एक गाना गाने के लिए करीब 15 लाख रूपये की फीस लेते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसा एक्टर की हो गई बोलती बंद

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने न केवल हिंदी बल्कि पंजाबी, तमिल, बंगाली सभी भाषा में गाना गाया है। उन्होंने 100 से ज्यादा हिट गाने दिए हैं। उनकी सुरीली आवाज का हर कोई दिवाना है। जानकारी के मुताबिक, श्रेया घोषाल एक गाना गाने के लिए 15 से 20 लाख रूपये की फीस चार्ज करती हैं।

हनी सिंह

भारत के मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हनी सिंह अपने गानों से लाखों दिलों में राज करते हैं। हनी सिंह के गाने हर पार्टी और फंक्शन की जान बन जाते हैं। इनके गाने सुन लोग अपने कदमों को ठिरकने से नहीं रोक पाते। 100 से ज्यादा हिट गाना देने चुके हनी सिंह के पास करीब 175 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। हनी सिंह की फीस के बारे में बात करें तो वो एक गाना गाने के लिए 15 लाख रुपये की फीस लेते हैं।

यह भी पढ़ें: जमातियों का दिल्ली अटैक जारी, 52 और पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, इलाका सील

बादशाह

भारत के मशहूर रैपर, सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर बादशाह ने आज अपने टैलेंट के बदौलत सारी दुनिया में अपनी जगह बना ली है। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बादशाह के करीब 4 मिलियन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बादशाह एक गाना गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये फीस के तौर पर चार्ज करते हैं।

गुरु रंधावा

भारतीय पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की फैन फॉलोइंग न केवल देश बल्कि विदेशों में भी है। गुरु बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं और अब तक कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं। गुरु रंधावा अपनी आवाज से किसी भी गाने में जान डाल देते हैं। उनकी फीस के बारे में बात की जाए तो वो एक गाना गाने के लिए करीब 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

यह भी पढ़ें: विधायक ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, जन्मदिन पर शानदार पार्टी का आयोजन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story