×

इस भोजपुरिया गर्ल को शादी के बाद भी साथ रखना चाहते थे पवन सिंह

भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी में होती है। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री भले जबरदस्त दिखती हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनों के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं।

Roshni Khan
Published on: 4 Aug 2019 10:52 AM GMT
इस भोजपुरिया गर्ल को शादी के बाद भी साथ रखना चाहते थे पवन सिंह
X

पटना: भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की गिनती भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी में होती है। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री भले जबरदस्त दिखती हो, लेकिन रियल लाइफ में दोनों के संबंध बेहद खराब हो चुके हैं।

ये भी देखें:तुमसे ना हो पाएगा ! ये कुत्ते साहब एक बार का ले रहे 12 लाख रूपया

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर एक आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा है कि पवन अपनी शादी के बाद भी उन्हें साथ रखना चाहते थे। जब अक्षरा ने इस बात से मना दिया तो पवन ने अपने भाइयों के साथ मिल कर उन्हें फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दिलवाई। इस संबंध में अक्षरा ने मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

अक्षरा ने बताया 'उनके (पवन सिंह) साथ मेरा रिश्ता ख़त्म होने के बाद एक साल से जो भी चीजें हुई हैं, वह किसी से छिपी नहीं है। मीडिया और इंडस्ट्री के लोग सब कुछ जानते हैं। उनकी शादी के बाद, जब मैंने उनसे अलग होने का निर्णय किया तो उन्होंने मेरे सामने परेशानियों और मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया।'

ये भी देखें:मध्य प्रदेश : बड़वानी में बस और जीप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल

भोजपुरी इंडस्ट्री के कड़वे अनुभवों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कहा “मैं जिस भी फ़िल्म में कर रही होती, उन फ़िल्मों के निर्माताओं से वह मुझे बाहर करवा देते। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है। यहाँ किसी भी हीरोइन को टिकने के लिए हीरो की बात माननी पड़ती है, अगर कोई हीरो की बात नहीं मानता तो उसे फ़िल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। यह यहाँ की कड़वी सच्चाई है।”

अक्षरा ने बताया कि पिछले 1 साल से वे पवन की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की शादी के बाद उन्होंने उनसे दूरी बना ली, जिसे उन्होंने इगो पर ले लिया। अक्षरा के मुताबिक पवन सिंह चाहते थे कि उनकी ज़िंदगी में पत्नी के साथ-साथ वो भी रहें। यह बात नहीं मानने पर पवन उन्हें परेशान करने लगे।

ये भी देखें:LOC पर सेना सख्त : देखें पकिस्तान में कैसे मची त्राहि-त्राहि

हालही में पवन ने फैशन डिजायनर ज्योति सिंह से शादी की है

पवन सिंह ने हाल ही में एक फैशन डिजायनर ज्योति सिंह से शादी की है। कहा जा रहा है कि पवन की यह शादी भी ठीक नहीं चल रही। गौरतलब है कि पवन ने पहली शादी रीना रानी से की जो बहुत दिनों तक नहीं चली। बाद में वह रूबी सिंह के साथ लिव इन में रहे। उनकी आदतों से परेशान हो कर रूबी भी अलग हो गई। बाद में रूबी सिंह ने आत्महत्या कर ली और इसके बाद पवन की जिंदगी में नीलम सिंह आईं। लेकिन, कुछ समय बाद नीलम की भी मौत हो गई, खबर आई कि उन्होंने भी आत्महत्या कर ली। पवन के अफेयर भी काफी चर्चा में रहे हैं। अक्षरा के अलावा रानी चटर्जी, काब्या सिंह के साथ भी उनका नाम जुड़ता रहा है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story