×

विवादों के बादशाह करण पटेल: इन कंट्रोवर्सिज से जुड़ा नाम, किया जमकर हंगामा

करण को विवादों का किंग (King Of Controversies) भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। कई विवादों में करण पटेल का नाम सामने आ चुका है।

Shreya
Published on: 23 Nov 2020 7:18 AM GMT
विवादों के बादशाह करण पटेल: इन कंट्रोवर्सिज से जुड़ा नाम, किया जमकर हंगामा
X
विवादों के बादशाह करण पटेल: इन कंट्रोवर्सिज से जुड़ा नाम, किया जमकर हंगामा

लखनऊ: लाखों दिलों पर अपनी एक्टिंग और लुक्स से राज करने वाले टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल आज यानी 23 नवंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शो ये है मोहब्बतें में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर छोटे पर्दे के शाहरुख खान के नाम से भी काफी पॉपुलर हैं। करण को शो ये है मोहब्बतें के जरिए काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई और इसके जरिए वो अपने फैन्स के दिलों के किंग बन गए।

King Of Controversies हैं करण पटेल

वैसे अगर करण को विवादों का किंग (King Of Controversies) भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। दरअसल, कई विवादों में करण पटेल का नाम सामने आ चुका है। करण का नाम उनके कई को-स्टार से भी जोड़ा जा चुका है या इसके अलावा उनके द्वारा किए गए हंगामे की वजह से भी वो कंट्रोवर्सिज में आ चुके हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ ऐसी बातें, जिनसे ये प्रूव होता है तो वो सच में कंट्रोवर्सी किंग है।

यह भी पढ़ें: Sajid Khan Birthday: विवादों से जुड़ा है नाता, इन एक्ट्रेसेस ने लगाए गंभीर आरोप

KARAN PATEL (फोटो- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ रिलेशन

शादी से पहले करण पटेल का नाम एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशन में रहे थे। खबरें ये भी थीं कि दोनों शादी कर सकते हैं, हालांकि इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। दोनों के रिलेशनशिप की तरह इनका ब्रेकअप भी कई दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के ब्रेकअप की वजह काम्या की फ्रेंड प्रत्युषा बनर्जी थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी के साथ झगड़े

इसके अलावा करण ने शो 'ये हैं मोहब्बतें' की अपनी को-स्टार दिव्यांका त्रिपाठी के साथ झगड़े के चलते भी काफी सुर्खियां बटोंरी हैं। अगर उनके झगड़े के किस्से की बात की जाए तो एक बार वेडिंग सीक्वेंस के लिए दिव्यांका ने हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। दिव्यांका चाहती थीं कि हाथों की मेहंदी सूखने के बाद करन के साथ रोमांटिक सीक्वेंस शूट करें, लेकिन करन इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसलिए वो सेट छोड़कर ही चले गए।

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन भारती और हर्ष जेल में रहेंगे या मिलेगी बेल, कोर्ट में होगी आज सुनवाई

KARAN PATEL TV ACTOR (फोटो- इंस्टाग्राम)

करन का देर से शेट पर पहुंचना

वहीं करन के शेट पर देर पहुंचने का किस्सा भी काफी आम है। एक बार वो ये है मोहब्बतें’ के सेट पर काफी देर पहुंचे थे और उस दिन अचानक जितेंद्र सेट का दौरा करने पहुंच गए थे। उस दिन उन्होंने एक्टर्स के साथ वक्त बिताया और करन के आने तक इंतजार किया। जब करन सेट पर पहुंचे तो उन्होंने एक्टर को जमकर फटकार लगाई और दूसरों के समय की कीमत पहचानने और समय पर आने के लिए कहा।

क्रिकेट लीग इवेंट के दौरान करन का हंगामा

वहीं एक बार बॉक्स क्रिकेट लीग इवेंट के दौरान करन ने काफी हंगामा किया था। यही नहीं वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड काम्या की पार्टी में बिन बुलाए पहुँच गए थे और वहां भी जमकर हंगामा किया था।

यह भी पढ़ें: इस जोड़ी ने मचाया धमाल: रिलीज हुआ नए गाने का पोस्टर, ऐसी ही केमिस्ट्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story