×

Birthday Special: सुशांत के साथ शुरुआत करने वाली वाणी, करती थीं ये काम

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर आज यानी 23 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शानदार अभिनेत्रियों में से एक वाणी कपूर ने 2013 में इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Newstrack
Published on: 23 Aug 2020 1:28 PM GMT
Birthday Special: सुशांत के साथ शुरुआत करने वाली वाणी, करती थीं ये काम
X
Birthday Special: सुशांत के साथ शुरुआत करने वाली वाणी, करती थीं ये काम

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा वाणी कपूर आज यानी 23 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शानदार अभिनेत्रियों में से एक वाणी कपूर ने 2013 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। वाणी ने अभी तक कुल चार फिल्में की हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के आलावा वाणी अपनी ग्लैमरस फोटोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके कैरियर से जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन! सोनिया ने मानी नेताओं की मांग, दी ये अनुमति

सुशांत की इस फिल्म से वाणी ने किया था डेब्यू

साल 2013 में आयी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वाणी के आलावा परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में थी। इस फिल्म को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के बाद वाणी साउथ फिल्म Aaha Kalyanam में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में वाणी के अभिनय को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ें: चहल की खूबसूरत मंगेतर: बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी फेल, हो सकती है सबको जलन

सुपरहिट फिल्म 'वॉर' में भी 5 मिनट के लिए आयीं नजर

इसके बाद साल 2016 में आयी फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी रणवीर सिंह साथ नजर आयीं। हालांकि इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिर काफी लंबे समय के बाद वो 2019 की सुपरहिट फिल्म वॉर में नजर आयीं। वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिकाओं में थे। हालांकि इस फिल्म में वाणी का रोल बस 5 मिनट का रोल था।

ये भी पढ़ें: कैसे बनी स्टॉर्मी डेनियल्स एक पोर्न स्टार, अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जुड़ रहा नाम

फिल्मों से पहले होटल में काम करती थीं वाणी

अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त साल 1988 को दिल्ली में हुआ था। वाणी ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। वाणी कपूर ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म में बैचलर डिग्री ली हुई है। टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की। इसके बाद उन्होंने आईटीसी होटल में भी काम किया था।

ये भी पढ़ें:रुदौली से विधायक रामचंद्र यादवः जनता से जुड़ाव में छिपा है कामयाबी का राज

Newstrack

Newstrack

Next Story