×

Big B On Donations: चैरिटी पर बिग बी बोले दान के बारे में बात नहीं करता

बॉलीवुड में अक्सर देखा गया हैं जब भी भारत के किसी भी कोने में आपदा आई हैं ये सितारे दिल खोल कर दान देते हैं। कई सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दे देते हैं तो कई चुप चाप लोगों की मदद कर दिया करते हैं।

Monika
Published on: 14 Sep 2020 1:40 PM GMT
Big B On Donations: चैरिटी पर बिग बी बोले दान के बारे में बात नहीं करता
X
Big B On Donations: चैरिटी पर बिग बी बोले दान के बारे में बात नहीं करता

बॉलीवुड में अक्सर देखा गया हैं जब भी भारत के किसी भी कोने में आपदा आई हैं ये सितारे दिल खोल कर दान देते हैं। कई सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दे देते हैं तो कई चुप चाप लोगों की मदद कर दिया करते हैं। उधारहण के तौर पर एक्टर सोनू सूद को ही ले लीजिए। उन्होंने अब तक कई लोगों की मदद की हैं। जब से कोरोना महामाई ने पैर पसरा है सोनू बिना किरी परवाह हर एक की मदद की जो भी उनके पास आया। लोगों ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे. और उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन चैरिटी

अमिताभ बच्चन अक्सर चैरिटी करते हैं, मगर बिग बी ने इसका जीकर कभी खुल कर नहीं किया। मीडिया में अक्सर अमिताभ की चैरिटी की ख़बरें आती रही हैं। एक फेन ने सोशल मीडिया पर बिग बी के कुछ आर्टिकल को पोस्ट करते हुए बिग बी को टैग किया और ध्यान दिलाया तो अमिताभ ने इसे रीट्वीट करके लिखा- अरे भाई साहब इन सबकी ज़रूरत नहीं है। दान के बारे में बात नहीं करता। बस कर देना चाहिए। आपका प्रेम मैं जानता हूं। आभार।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सामंथा ने सारा-रकुल से मांगी माफ़ी, ये है बड़ी वजह

पीड़ितों की मदद

आपको बता दें, कि इस ट्वीट में यूजर ने अमिताभ बच्चन के चैरिटी के कामों की ज़िक्र किया गया है, यह चैरिटी में उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज़ चुकाना, बिहार में आयी बाढ़ के पीड़ितों की मदद करना, बिहार के किसानों का कर्ज़ चुकाना और टॉलीवुड के फ़िल्म वर्कर्स की आर्थिक मदद करना शामिल हैं।



बिग बी को कोरोना

कोरोना वायरस के चपेट से पूरी तरह ठीक हो कर एक्टर ने अपने शो KBC की शूटिंग शुरू कर दी हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक कर्मवीर स्पेशल एपिसोड शूट किया है। बता दें, इस स्पेशल एपिसोड में ऐसे शख़्स या संस्था को इनवाइट किया जाता है, जिन्होंने समाज के लिए कोई उल्लेखनीय और सराहनीय काम किया है। ये जो भी राशी जीत कर जाएंगे वो उनके चैरिटी में जाएगी। इस बात की खबर बिग बी ने अपने ट्विटर के ज़रिए दी।

यह भी पढ़ें: सुशांत फार्म हाउस खुलासा: NCB को मिली ये तमाम चीजें, CCTV से खुलेगा राज

बिग बी की कार

आपको बता दें, कुछ दिनों से अमिताभ बच्चन को लोगों ने कई बात ट्रोल किया हैं। हाल ही में बिग बी ने नई कार ली थी जिपर कई यूजर ने उन्हें बहुत से बाते सुना दी थी। और ये तब बोल दिया था कि उन्हें सोनू सूद से लोगों की मदद करने के बारे में सीखना चाहिए। खाए इस ट्वीट को देखा कर लगता हैं अब यूजर की आखों से पर्दा हट गया होगा।

यह भी पढ़ें: जेल जाएंगे सलमान खान? कोर्ट ने जो कहा- उसे सुनकर फैन्स की उड़ जाएगी नींद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story