×

कंगना का आलीशान घर: इस खूबसूरत बंगले में रहती हैं एक्ट्रेस, यहां देखें फोटोज

अभी कंगना अपने घर पर क्वारनटीन हैं। बता दें कि मनाली में जिस घर में कंगना रहती हैं, वो बेहद खूबसूरत है। कंगना ने अपने घर को क्लासिकल टच के साथ मॉडर्न लुक दिया है।

Shreya
Published on: 17 Sep 2020 5:16 AM GMT
कंगना का आलीशान घर: इस खूबसूरत बंगले में रहती हैं एक्ट्रेस, यहां देखें फोटोज
X
कंगना का आलीशान घर: इस खूबसूरत बंगले में रहती हैं एक्ट्रेस, यहां देखें फोटोज

लखनऊ: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज कल इंडस्ट्री से लेकर राजनैतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते कुछ दिनों से कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी जारी है। BMC द्वारा कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के बाद ये तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि एक्ट्रेस के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने नोटिस जारी करते हुए कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती, फटाफट ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

लॉकडाउन के समय से मनाली में रह रही हैं कंगना

BMC ने जिस दिन कंगना को नोटिस जारी किया, तब वो अपने मनाली स्थित घर पर थीं। कंगना लॉकडाउन के समय से ही अपने मनाली वाले आलीशान घर में वक्त बिता रही हैं। 9 सितंबर को मुंबई पहुंची एक्ट्रेस फिर से मनाली चली गई हैं। अभी कंगना अपने घर पर क्वारनटीन हैं। बता दें कि मनाली में जिस घर में कंगना रहती हैं, वो बेहद खूबसूरत है। कंगना ने अपने घर को क्लासिकल टच के साथ मॉडर्न लुक दिया है।



यह भी पढ़ें: चीन ने LAC पर लगाया लाउडस्पीकर, सीमा पर बजा रहा पंजाबी गाने, जाने क्यों…

तो चलिए आपको दिखाते हैं कंगना के आलीशान बंगले की कुछ तस्वीरें-

2018 में किया था घर में गृह प्रवेश

बता दें कि जब कंगना की फिल्म क्वीन हिट हुई थी तभी उन्होंने यह सोचा था कि वो मनाली में एक आलीशान बंगला बनवाएंगी। उन्होंने ऐसा कर भी दिखाया। मनाली में उन्होंने अपने सपनों का घर बनवाया, जहां पर उन्होंने साल 2018 में न्यू ईयर के मौके पर गृह प्रवेश किया था। कंगना का ये घर कुल 30 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है। उन्होंने दस करोड़ की जमीन खरीदी थी और इसे बनवाने में 20 करोड़ रुपये लगे थे।



यह भी पढ़ें: सुशांत-दिशा का राज: सता रहा था हत्या का डर, बोले- ‘वो मुझे मार देंगे’

घर के इंटीरियर पर दिया गया खास ध्यान

कंगना ने भी अपने बंगने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उनके इस आलीशान घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है। एक्ट्रेस के इस खूबसूरत बंगले की खूबसूरती और बढ़ा देते हैं पहाड़ों की सुंदरता। पहाड़ों के बीच बसे उनके घर के अंदर भी पहाड़ी राज्य की झलक देखने को मिलती है।



यह भी पढ़ें: कंगना ने बताया पोर्न स्टार: इस एक्ट्रेस पर भड़की, किया ये दावा

बई स्टाइल में बनाए गए सभी कमरे

कंगना के घर में कुल आठ बेडरूम हैं। मेहमानों के लिए अलग कमरे हैं। जिसे खूबसूरती से डिजाइन कराया गया है। घर के सभी कमरे दुबई स्टाइल में बनाए गए हैं। कई राज्यों से मंगवाए गए सामान के साथ इस घर को सजाया गया है। घर में बंगले में डाइनिंग रूम के साथ, फायर प्लेस और जिम भी है। घर में कंगना ने योगा रूम भी बनवाया है।



यह भी पढ़ें: LAC पर भारत-चीन तनाव: भारतीय सेना ने शुरू कर दी ये बड़ी तैयारी, कांपा ड्रैगन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story