×

बॉलीवुड ये बहनें: एक ने किया कमाल तो एक का हाल हुआ बेहाल

मलिका खान बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो खासकर अपने आइटम नंबर्स के लिए फेमस हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन अमृता अरोड़ा इस इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने में नाकामयाब रहीं।

Shreya
Published on: 27 Nov 2019 11:33 AM GMT
बॉलीवुड ये बहनें: एक ने किया कमाल तो एक का हाल हुआ बेहाल
X

एंटरटेनमेंट डेस्क: सफलता एक ऐसा शिखर है, जहां सबने बाधाओं का और कठिनाइयों का सामना किया होता है। ऐसा ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ होता है। जहां पर कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने सफलता का स्वाद चखा, लेकिन कईयों को ऐसा मौका कभी हासिल नहीं हुआ। बॉलीवुड इंडस्ट्री खासकर अपने कैट फाइट, अफवाहों और पब्लिसिटी के लिए जानी जाती है।

इस ग्लैमर इंडस्ट्री में ऐसे कई भाई-बहनों की जोड़ी हैं, जिन्होंने एक साथ या एक-एक करके अपनी किस्मत बॉलीवुड में आजमाई। कुछ इस बैटल को हार गए तो कुछ रानियों की तरह इस इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने नाभि पर गिराया था…

आज हम आपको ऐसे ही बहनों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनमें से एक तो बहुत फेमस है लेकिन दूसरे को कामयाबी हासिल नहीं हो पाई।

मलिका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा

मलिका खान बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो खासकर अपने आइटम नंबर्स के लिए फेमस हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन अमृता अरोड़ा इस इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने में नाकामयाब रहीं। मलाइका अरोरा खान को एक फेमस आइटम गर्ल, जज और फिल्मों में उनके कैमियो रोल के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: यहां सिर्फ 71 रुपए में मिल रहा है घर, जानें इस खूबसूरत शहर के बारे में

काजोल और तनीषा मुखर्जी

काजोल ने अपने एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया। फिल्म हो, टेलीविजन शो हो या फिर सामाजिक कार्य वो हमेशा से ही सक्रिय भागीदार रही हैं। वहीं दूसरी ओर, तनीषा मुखर्जी ने तेलुगु, मराठी और हिंदी सिनेमा में काम किया, लेकिन वो इस इंडस्ट्री में अपनी पोजिशन नहीं बना पाई। काजोल और तनीषा दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी और स्व. शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं।

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना

ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना दोनों डिंपल कपाड़िया और स्व. राजेश खन्ना की बेटियां हैं। रिंकी खन्ना, ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन हैं। दोनों खन्ना बहनें बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में नाकामयाब रहीं और उसके बाद दोनों ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। ट्विंकल खन्ना ने खिलाड़ी अक्षय कुमार से शादी कर ली जबकि रिंकी खन्ना ने यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले बिजनेस मैन समीर सरन से शादी की। हालांकि ट्विंकल खन्ना अपनी छोटी बहन रिंकी खन्ना से ज्यादा फेमस रहीं।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों BSNL के ग्राहकों की कॉल काटेगी Airtel? ये है पूरा मामला

श्रुति हासन और अक्षरा हासन

श्रुति हासन, अक्षरा हासन से बड़ी हैं। अक्षरा हासन हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई दी हैं। अक्षरा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2015 में आई फिल्म शमिताभ से किया था, और बाद में वो कदमाराम कोंडन (2017) में दिखाई दीं। लेकिन वो अपनी बड़ी बहन श्रुति हासन की तरह सफल नहीं हो पाईं।

करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर

करीना कपूर (बेबो) और करिशमा कपूर दोनों रणधीर कपूर और बबीता कपूर की बेटियां हैं। दोनों बहनें अनब्रेकेबल केमेस्ट्री साझा करती हैं। दोनों पिछले 15 वर्षों से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाती हैं। करीना करिशमा से छोटी हैं। करीना ने नवाब सैफ अली खान की पत्नी और तैमूर अली खान की मां हैं। वहीं दूसरी ओर करिशमा सिंगल मदर हैं और उनका संजय कपूर के साथ डिवॉर्स हो चुका है। करिशमा ने 2004 से फिल्मों से दूरी बना ली थी, फिर उसके बाद उन्होंने डेंजरस इश्क से बॉलीवुड में वापसी की। वहीं करीना अभी भी बॉलीवुड की जान बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी के बाद फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के साथ कमबैक किया।

यह भी पढ़ें: मजाक नहीं! इस देश में मिलता है 0.04 रुपये यानी 4 पैसे में ही एक लीटर पेट्रोल

Shreya

Shreya

Next Story