×

यहां सिर्फ 71 रुपए में मिल रहा है घर, जानें इस खूबसूरत शहर के बारे में

हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। अब आपके पास घर नहीं है तो आपके लिए ये खबर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल इस देश में करीब 71 रुपए यानी एक डॉलर में घर बिक रहे हैं। लेकिन आप इस घर खरीदना चाहेंगे?

Dharmendra kumar
Published on: 27 Nov 2019 11:02 AM GMT
यहां सिर्फ 71 रुपए में मिल रहा है घर, जानें इस खूबसूरत शहर के बारे में
X

नई दिल्ली: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। अब आपके पास घर नहीं है तो आपके लिए ये खबर है। दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल इस देश में करीब 71 रुपए यानी एक डॉलर में घर बिक रहे हैं। लेकिन आप इस घर खरीदना चाहेंगे?

ये शहर प्राकृतिक तौर पर अत्यंत सुंदर है। इस शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा ऐसे घर हैं जिसे यहां की सरकार मात्र 71 रुपए में बेचने को तैयार है।

यह भी पढ़ें...इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, डायरेक्टर ने नाभि पर गिराया था…

इस शहर सिर्फ रहते हैं इतने लोग

इस शहर में अब सिर्फ 3800 लोग ही रहते हैं। ज्यादातर लोग बुजुर्ग हैं, लेकिन बेहद ही सक्रिय, ऊर्जावान और खुशमिजाज। यहां के युवा नौकरियों के चक्कर में दूसरे शहरों या देशों में जाकर बस गए हैं।

शहर काफी खूबसूरत है

इस शहर के चारों तरफ खूबसूरत पहाड़ हैं। सर्दियों में यह पूरी तरह से बर्फ से ढंक जाता है। गर्मियों में यहां की घाटियों में रंग-बिरंगे खिलते हैं। यहां कोई प्रदूषण नहीं है और बेहद साफ-सुथरी हवा है। लोग बीमार भी कम पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें...बहराइच: मर्डर के आरोपी की जेल में मौत, सवालों के घेरे में जेल प्रशासन

सरकार क्यों बेच रही है इतना सस्ता घर?

यहां के सांस्कृतिक काउंसिलर एंजेला कैनिज्जारो ने जानकारी दी कि 40 साल पहले यहां करीब 8000 से ज्यादा लोग रहते थे, लेकिन अब सिर्फ 3800 लोग ही बचे हैं। ज्यादातर युवा रोजगार के चक्कर में शहर से बाहर चले गए हैं। अब सिर्फ इनके माता-पिता यहां रहते हैं। लोगों के घर खाली हैं। इसलिए ये लोग इतने सस्ते में घर बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें...राखी सावंत के साथ बंद कमरे में! ये क्या करते थे डायरेक्टर-प्रोड्यूसर

यह है खूबसूरत शहर

इस शहर का नाम बिवोना है और यह इटली के सिसली में है। यहां के लोग चाहते हैं कि जब यहां बाहरी लोग आकर रहेंगे तो उन्हें यहां की संस्कृति और धरोहर के बारे में पता चलेगा। वे हमारी संस्कृति और धरोहरों को बचाने में मदद करेंगे। साथ ही शहर फिर से लोगों से गुलजार हो जाएगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story