×

Bollywood Special: जब प्रिया राजवंश का प्यार उनके लिए बन गया था मौत की वजह, ऐसे रच डाली थी हत्या की साजिश

Bollywood Special: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस प्रिया राजवंश आज भले हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग से जो जगह उन्होंने लोगों के दिलों में बनाई थी वह आज भी मौजूद है। आइए आज बॉलीवुड स्पेशल में हम आपको एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 16 May 2023 10:15 AM GMT
Bollywood Special: जब प्रिया राजवंश का प्यार उनके लिए बन गया था मौत की वजह, ऐसे रच डाली थी हत्या की साजिश
X
Bollywood Special (Image Credit: Instagram)

Bollywood Special: दिग्गज एक्टर राजकुमार की फिल्म ‘हीर रांझा’ तो याद होगी! इस फिल्म में एक हसीना थी, जिनकी खूबसूरती ने उस वक्त करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ था। जी हां, हम प्रिया राजवंश की ही बात कर रहे हैं। ‘हीर रांझा’ के गाने ‘मिलो ना तुम तो हम घबराएं’ में अपने चुलबुले अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रिया राजवंश को जितनी कामयाबी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में मिली, उतनी ही दर्दनाक उनकी पर्सनल लाइफ थी।

जब प्यार बन गया था मौत की वजह

70 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली प्रिया राजवंशी काफी खूबसूरत थीं। उन्होंने अपने करियर में महज 7 फिल्में की थीं और वह भी चेतन आनंद के साथ, यही वजह थी कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों को प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला तो किया, लेकिन शादी नहीं की, इसका कारण था कि चेतन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे भी थे। हालांकि, जब वह प्रिया के प्यार में थे, तब वो अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे।

सौतेले बेटों प्रिया में था मनमुटाव

दरअसल, 82 साल की उम्र में चेतन ने दुनिया को अलविदा कहा तो उनकी वसीयत की वजह से प्रिया और सौतेले बेटों में मनमुटाव हो गया, क्योंकि उस वसीयत में चेतन ने अपनी आधी से ज्यादा प्रॉपर्टी प्रिया के नाम कर दी थी। ये बात उनके बेटों को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्होंने प्रिया की मौत की साजिश रच डाली। कहा जाता है कि चेतन के दोनों बेटों ने 27 मार्च 2000 में कुछ लोगों की मदद से प्रिया की हत्या भी करवा दी थी।

दो साल तक इस बात का पता किसी को नहीं चल पाया, लेकिन फिर पुलिस ने इस हत्या का पर्दाफाश कर दिया और जिसमें एक्ट्रेस की मेड माला और उसके कजिन को कत्ल की सजा मिली और चेतन के बेटों केतन और विवेक को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन चेतन के दोनों बेटों ने इस फैसले के खिलाफ अपील की और उन्हें बेल मिल गई। आज भी प्रिया की हत्या का केस इंसाफ पाने के लिए इंतजार कर रहा है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story