×

पाकिस्तान से जुड़े ये बॉलीवुड स्टार्स, जानें कैसे बसे सब भारत में...

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद का जन्म पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। शाहरुख का पैतृक घर आज भी पाकिस्तान में बिल्कुल ठीक-ठाक है।

Newstrack
Published on: 16 Dec 2020 5:55 AM GMT
पाकिस्तान से जुड़े ये बॉलीवुड स्टार्स, जानें कैसे बसे सब भारत में...
X
इन बॉलीवुड स्टार्स का आज भी पाकिस्तान में है पैतृक घर, जानें कैसे बसे भारत में

मुंबई: 1947 में भारत और पाकिस्तान का विभाजन में बहुत से लोग भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए। हालांकि आज भी भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव का माहौल है। लेकिन क्या आप जानते हैं... बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स का पैतृक घर आज भी पाकिस्तान में है? आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

देव आनंद (देवानंद)

devanand

अपने दौर के बेहतरीन कलाकारों में से एक देवानंद भी बहुत शानदार अभिनेता रहे। देव आनंद का जन्म शकरगढ़ में हुआ। बाद में वे लाहौर जाकर बस गए। देवानंद का बचपन लाहौर में बीता था।

राजेश खन्ना

फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता राजेश खन्ना के जन्म के बारे में कुछ लोग कहते हैं कि वे अमृतसर में जन्मे, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि राजेश खन्ना का जन्म बुरेवाला पाकिस्तान में हुआ। बता दें कि राजेश खन्ना के पिता लाला हीरानंद खन्ना पाकिस्तान के एमसी स्कूल, बुरेवाला में हेड मास्टर थे। लेकिन 1948 में वे अपने परिवार के साथ अमृतसर आ गए। राजेश खन्ना का पैतृक घर अभी भी पाकिस्तान में है।

दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे थे। पाकिस्तान में दिलीप कुमार का घर बिल्कुल सही सलामत है, जिसको ऐतिहासिक स्थल घोषित कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के बाद दिलीप कुमार के घर की कीमत 80.56 लाख रुपये निर्धारित की है।

राज कपूर

rajkapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर का भी घर पाकिस्तान में है। बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को बेचने का फैसला लिया था, जिसकी कीमत क्रमश: 80,56,000 और 1,50,00,000 रुपये निर्धारित की है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद का जन्म पेशावर पाकिस्तान में हुआ था। शाहरुख का पैतृक घर आज भी पाकिस्तान में बिल्कुल ठीक-ठाक है। अभिनेता शाहरुख खान के पिता ताज मुहम्मद खान पेशे से वकील थे और कांग्रेस समर्थक ऐक्टिविस्ट थे। भारत 1947 विभाजन में शाहरुख खान के पिता अपने पूरे परिवार को लेकर भारत में बस गए थे। शाहरुख खान के कजिन अभी भी पाकिस्तान में रहते हैं।

संजय दत्त

बॉलीवुड के फेमस एक्टर संजय दत्त के पिता सुनील दत्त पाकिस्तान में जन्मे थे। लेकिन 1940 में सुनील दत्त भारत आ गए। आज भी संजय दत्त का पैतृक घर पाकिस्तान में मौजूद है।

ये भी पढ़ें: सपना ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर मचाया धूम, फैंस कर रहे तारीफ

अर्जुन रामपाल की बढ़ीं मुश्किलें: NCB ने फिर भेजा समन, इस दिन करेगी पूछताछ

Newstrack

Newstrack

Next Story