×

बोनी कपूर पर खतरा: काम करने वाला शख्स पाया गया कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये शख्स बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर डोमेस्टिक हेल्प देता है।

Shreya
Published on: 19 May 2020 12:15 PM GMT
बोनी कपूर पर खतरा: काम करने वाला शख्स पाया गया कोरोना पॉजिटिव
X

मुंबई: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच बड़ी खबर आ रही है कि बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये शख्स बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर पर डोमेस्टिक हेल्प देता है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा इस महामारी से महाराष्ट्र राज्य प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।

यह भी पढ़ें: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बदला गया PF खाते से जुड़ा ये बड़ा नियम

तबीयत ना सही होने पर कराया था टेस्ट

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले इस शख्स का नाम चरण साहू है। 23 वर्षीय इस शख्स को शनिवार शाम अपनी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी। जिसके बाद बोनी कपूर ने उसे टेस्ट के लिए भेजा और आइसोलेशन में रखा।

शख्स को किया गया क्वारनटीन

चरण की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सोसायटी अथॉरिटी को सूचित किया और अथॉरिटी ने BMC को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद BMC और स्टेट गवर्मेंट अथॉरिटीज तुरंत ही सक्रिय हो गई। चरण को क्वारनटीन किया गया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएगी कांग्रेस: प्रमोद तिवारी

बोनी कपूर ने जारी किया ये स्टेटमेंट

इस बारे में बोनी कपूर ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि मैं, मेरे बच्चे और घर पर मौजूद मेरे बाकी के स्टाफ पूरी तरह ठीक हैं। हम में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही हम घर से बाहर नहीं निकले हैं।

हमें उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएगा

बोनी ने कहा कि तत्काल रिस्पॉन्स के लिए हम राज्य सरकार और BMC के शुक्रगुजार हैं। हम बीएमसी और मेडिकल टीम की ओर से दिए जा रहे निर्देशों का संजीदगी से पालन कर रहे हैं। हम आश्वस्त हैं कि चरण भी जल्द ही ठीक होकर हमारे पास घर लौट आएगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जारी गाइडलाइंस, जानें लॉकडाउन 4 में क्या खुला- क्या बंद

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story