×

Celebrity Suicide News: आकांक्षा दुबे से पहले ये सितारें भी कर चुके हैं सुसाइड, आज तक नहीं सुलझ पाई है इनके मौत की गुत्थी

Celebs Suicide Case: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में अपनी आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 March 2023 8:00 AM GMT (Updated on: 28 March 2023 7:46 AM GMT)
Celebrity Suicide News: आकांक्षा दुबे से पहले ये सितारें भी कर चुके हैं सुसाइड, आज तक नहीं सुलझ पाई है इनके मौत की गुत्थी
X
Celebs Suicide Case (Photo- Social Media)
Celebrity Suicide Latest News: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के एक होटल में अपनी आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस के निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में है। जनता यही जानना चाह रही है कि आखिर किस वजह से एक्ट्रेस ने यूं अचानक अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस का मानना है कि आकांक्षा ने ये कदम अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड समर सिंह की वजह से उठाया।
समर सिंह लोगों के घेरे में आ चुके हैं, शक की सभी सुइयां उन्हीं की ओर इशारा कर रही है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने भी समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन तेजी से कर रही है। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे सुसाइड केस ऐसा पहला केस नहीं है, जिसकी मौत की गुत्थी इतनी उलझी हुई है, बॉलीवुड से लेकर हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई ऐसे केस हो चुके हैं, जिनकी मौत की गुत्थी अब तक सुलझी नही है और उस केस का भी कुछ अता पता नहीं है। अपनी स्पेशल रिपोर्ट में आइए आपको ऐसे ही कुछ सुसाइड केस के बारे में बताते हैं।

विवेका बाबाजी

मॉडल और एक्ट्रेस विवेका बाबाजी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थी। उन्होंने साल 2002 में "ये कैसी मोहब्बत" फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, हालांकि फिल्म सफल नहीं हुई। उसके बाद वह कई साउथ फिल्मों में नजर आईं और फिर उन्होंने बहुत जल्द इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया। लेकिन 25 जून साल 2010 में विवेका अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाईं गईं। छानबीन के दौरान विवेका की एक डायरी मिली थी, जिसमें उन्होंने अपने मरने के पीछे बॉयफ्रेंड गौतम वोरा का नाम बताया था। हालांकि पुलिस को गौतम के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला और इस तरह आज भी विवेका बाबाजी की मौत का रहस्य, रहस्य ही रह गया है, पता नहीं चला कि एक्ट्रेस ने सुसाइड किया था या फिर उनकी हत्या की गई थी।

जिया खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान तो आप सबको याद ही होंगी। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म "निशब्द" में काम कर जिया खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनकी भी मौत कुछ रहस्यमई तरीके से हुई थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। जिया खान 3 जून साल 2013 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटकते हुए पाईं गईं थीं। जब जिया ने सुसाइड किया था, उस समय उनका नाम सूरज पंचोली के साथ जुड़ा हुआ था, ऐसे में शक की सुई सूरज पंचोली की तरफ ही थी, लेकिन फिर इस केस में भी छानबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया कि जिया ने खुद अपनी जिंदगी को खत्म कर दी थी या किसी ने उन्हें मार डाला। वहीं जिया खान की मां आज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटी के लिए न्याय की मांग करती रहती हैं।

प्रत्यूषा बनर्जी

कलर्स टीवी के बेहद पॉपुलर शो "बालिका वधू" में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। महज 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा द्वारा उठाए गए इस कदम ने सभी को सदमे में डाल दिया था। प्रत्यूषा बनर्जी 1 अप्रैल साल 2016 को अपने फ्लैट में पंखे से झूलती हुई मिली थी। प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में भी उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम सामने आया था, हालांकि अब तो एक्ट्रेस की मौत राज बनकर रह गई है। पता ही नहीं चल पाया कि उनका मर्डर हुआ था, या फिर उन्होंने सुसाइड ही किया था।

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन आज तक अभिनेता को कोई नहीं भूल पाया है। रोजाना फैंस द्वारा सुशांत सिंह राजपूत का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है और आजतक फैंस उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहें हैं। न सिर्फ देशभर के लोग बल्कि दुनियाभर के लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुन टूट गए थे। 14 जून साल 2022 का दिन शायद ही कोई भूल सकता है, ये वही काला दिन है जब सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटके पाए गए थे। सुशांत की मृत्य अभी भी रहस्य बनी हुई है, पर वहीं जनता का मानना है कि अभिनेता खुद सुसाइड नहीं कर सकते थे यकीनन उनकी हत्या की गई थी। हालांकि आज तक सच सामने नहीं आया है, आखिर वजह क्या थी।

तुनिषा शर्मा

टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को भला कोई कैसे भूल सकता है। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की सुसाइड की खबर ने तो हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। महज 21 साल की उम्र में तुनिषा ने अपने शो "अली बाबा दास्तां-ऐ-काबुल" के सेट पर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। यह घटना साल 2022 में 24 दिसंबर को हुई थी। एक्ट्रेस अपने शो के सेट पर शूटिंग करने पहुंचीं थीं और उन्होंने अचानक इतना बड़ा कदम उठा लिया, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया था। तुनिषा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के रूम में फांसी लगाई थी, इस वजह से पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार किया था। वहीं तुनिषा की मां ने भी शीजान खान पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने ही तुनिषा को सुसाइड करने पर मजबूर किया था। हालांकि अब शीजान खान जेल से बाहर आ चुके हैं और अबतक तुनिषा के सुसाइड करने के पीछे के राज से पर्दा नहीं उठ पाया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story