×

अनूप जलोटा को भी कोरोना! अभी-अभी किए गए आइसोलेट, लौटे थे यूरोप से

देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में अब तक 128 मामले सामने आ चुके हैं और 3 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं अब कोरोना वायरस ने बॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है।

Shreya
Published on: 17 March 2020 8:04 AM GMT
अनूप जलोटा को भी कोरोना! अभी-अभी किए गए आइसोलेट, लौटे थे यूरोप से
X
अनूप जलोटा को भी कोरोना! अभी-अभी किए गए आइसोलेट, लौटे थे यूरोप से

मुंबई: देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में अब तक 128 मामले सामने आ चुके हैं और 3 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं अब कोरोना वायरस ने बॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है। इसी बीच खबर आ रही है कि फेमस भजन गायक अनूप जलोटा को आइसोलेशन में रखा गया है। दरअसल, वो आज ही यूरोप की यात्रा से लौटे हैं और जैसे ही वो एयरपोर्ट पहुंचे वहां से उन्हें सीधे मिराज होटल ले जाया गया। जहां पर कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर उन्हें आइसोलेट किया गया है।

दो दिनों के लिए रहेंगे आइसोलेशन में

उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि प्लेन से उतरने वाले जिन यात्रियों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी, उन सभी को मिराज होटल लाया गया. जहां पर कोरोना के लक्षणों के परीक्षण के लिए सभी को अलग-अलग कमरे में रखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें दो दिनों के लिए आइसोलेट करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: MP में महिलाएं 7 दिन 3 फीट की जगह में रहने को मजबूर, अजीबो-गरीब है ये गांव

गाए हैं कई पॉपुलर भजन

बता दें कि अनूप जलोटा एक पॉपुलर भजन गायक हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई भजन गाये हैं। इसके अलावा उनके ऐसे कई भजन हैं, जो काफी फेमस हैं। जिसमें गोविंद बोलो हरे गोपाल बोलो, ऐसी लागी लगन, वो काला बांसुरी वाला, Chadariya Jhini Re Jhini, राधा के बिन श्यान आधा, राधा ऐसे भी श्यान की दिवानी शामिल है।

जसलीन मथारू को डेट करने के लिए आए थे सुर्खियों में

आपको बता दें कि अनूप जलोटा बिग बॉस सीजन 12 में अपनी बेटी की उम्र की लड़की को डेट करने के लिए काफी ट्रोल हुए थे। जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने बिग बॉस में बतौर जोड़ी एंट्री मारी थी। और दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सुर्खियों में छाईं रही थीं। दोनों को यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था।

यह भी पढ़ें: LOC पर ताबड़तोड़ गोलीबारी: पाक ने किया अचानक हमला,सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

दोनों ने इस बात से किया इनकार...

हालांकि शो से बाहर आने के बाद दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जसलीन ने भी बाहर आने के बाद कहा था कि शो में उनके रिश्ते को अलग तरह से दिखाया गया। लेकिन आज तक उनके प्यार के चर्चे सबके जुबां पर छाए रहते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए दोनों ने शूटिंग भी शुरु कर दी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें: यहां राक्षसी की होती है पूजा: चमत्कारों से प्रसिद्ध है हिडंबा मंदिर, दफन हैं कई राज

Shreya

Shreya

Next Story