×

कौन है ये सुपरस्टार: देखते हैं कितनी जल्दी बता पाते हैं आप, तो लगाइये अपना दिमाग

लॉकडाउन के चलते आम लोग से लेकर सभी सेलिब्रिटीज भी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव चल रही है।

Shreya
Published on: 19 April 2020 7:39 AM GMT
कौन है ये सुपरस्टार: देखते हैं कितनी जल्दी बता पाते हैं आप, तो लगाइये अपना दिमाग
X
कौन है ये सुपरस्टार: देखते हैं कितनी जल्दी बता पाते हैं आप, तो लगाइये अपना दिमाग

मुंबई: लॉकडाउन के चलते आम लोग से लेकर सभी सेलिब्रिटीज भी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव चल रही है। लॉकडाउन के दौरान वो अपने फैन्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ को शेयर कर रही हैं। इस दौरान दीपिका ने अपने बचपन की तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट नजर आ रही हैं।

यह भी पढे़ं: इस क्रिकेटर की GF ये खूबसूरत एक्ट्रेस, इस खास तरीके से किया बर्थडे विश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका की फोटो

इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक और थ्रोबैक पिक्चर काफी वायरल हो रही है। दीपिका की जो फोटो वायरल हो रही है, वो उनके बचपन की है। इस फोटो में दीपिका काफी क्यूट नजर आ रही हैं। इस पिक्चर में पिंक और व्हाइट कलर की बेबी ड्रेस पहन रखी है और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें इस फोटो में चार चांद लगा रही हैं। इस फोटो में वो काफी प्यारी दिख रही हैं।

अपने पैरेंट्स को मिस कर रही हैं दीपिका

बता दें कि लॉकडाउन के चलते दीपिका अपने पैरेंट्स से नहीं मिल पा रही हैं और वो उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रही हैं। उन्होंने बीते दिनों बताया था कि लॉकडाउन खत्म होते ही वो सबसे पहले अपने माता-पिता से मिलने बैंगलोर जाएंगी और इसके बाद दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म की तैयारी शुरु करेंगी।

यह भी पढे़ं: कोरोना संकट: गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा, 5 लोगों की मौत

जल्द ही इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल जनवरी में दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी, इस फिल्म से उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतना कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म के बाद दीपिका रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगे। बता दें कि ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर कपूर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका हॉलीवुड फिल्म दि इंटर्न के हिंदी रीमेक में काम कर रही हैं।

बता दें कि दि इंटर्न साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रॉबर्ट डि नीरो और एन हैथवे जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं इस फिल्म के हिंदी रिमेक में दीपिका के साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस शकुन बत्रा के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह भी पढे़ं: कोरोना: यूपी के इस शहर में सामने आए 14 नए मामले, इलाके में मचा हड़कंप

Shreya

Shreya

Next Story