×

दिलीप कुमार पर बड़ी खबर: कोरोना से इनकी हुई मौत, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर दिलीप ​कुमार के परिवार में दुखद घटना घटी है। दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर को 13 दिन बाद यह दूसरा सदमा लगा है।

Newstrack
Published on: 3 Sep 2020 4:47 AM GMT
दिलीप कुमार पर बड़ी खबर: कोरोना से इनकी हुई मौत, इंडस्ट्री में मचा हड़कंप
X
दिलीप ​कुमार के परिवार में दुखद घटना घटी है। दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर को 13 दिन बाद यह दूसरा सदमा लगा है।

मुंबई: हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर दिलीप ​कुमार के परिवार में दुखद घटना घटी है। दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर को 13 दिन बाद यह दूसरा सदमा लगा है।

एहसान खान 92 साल के थे। पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान का भी निधन हुआ था। वह मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था।

दिलीप कुमार ने दी जानकारी

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई। ट्वीट कर कहा गया है कि दिलीप साहब के छोटे भाई एहसान खान का कुछ घंटे पहले निधन हो गया। इससे पहले छोटे भाई असलम का भी निधन हो गया था। हम ईश्वर से हैं और उसी के पास हम लौटते हैं। उनके लिए प्रार्थना कीजिए।



यह भी पढ़ें...छात्रों के लिए खुशखबरी: NEET-JEE 2020 परीक्षा पर ये फैसला, अब मिलेगी राहत

बता दें कि 21 अगस्त को दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई असलम खान के दुनिया को अलविदा कहा था। वह कोरोना संक्रमित थे। असलम के साथ ही एहसान खान का लीलावती अस्पताल में इलाज हो रहा था। वह करीब 80 साल के थे, तो वहीं एहसान खान की उम्र 90 साल है।

यह भी पढ़ें...मेट्रो पर बड़ी खबर: हुआ ये बदलाव, सफर के लिए जान लें नए नियम

सायरा बानो ने अस्पताल में कराया था भर्ती

बताया गया है कि दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो ने एहसान और असलम को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर जालिल पार्कर ने जानकारी दी थी। दोनों भाइ ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे। दोनों का नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें...मोदी का ट्विटर हैक: PMO में मचा हड़कंप, हैकर्स ने मांगे बिटक्वाइन

गौरतलब है कि दिलीप कुमार कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन हो गए थे। ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story