×

बॉलीवुड में भी बढ़ीं रिया की मुश्किलें, इस निर्देशक ने अपनी फिल्म से किया बाहर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस के अलावा रिया को बॉलीवुड से भी एक बड़ा झटका लगा है।

Newstrack
Published on: 19 Aug 2020 3:21 AM GMT
बॉलीवुड में भी बढ़ीं रिया की मुश्किलें, इस निर्देशक ने अपनी फिल्म से किया बाहर
X
बॉलीवुड में भी बढ़ीं रिया की मुश्किलें

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस केस के अलावा रिया को बॉलीवुड से भी एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल फिल्ममेकर लोम हर्ष अपनी आने वाली फिल्म में रिया चक्रवर्ती को लेने वाले थे, लेकिन अब वो ऐसा नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें: हाथ की इस रेखा से जुड़े हैं धन के तार, होंगे धनवान, मिलेगा मान-सम्मान

'चिकन बिरयानी' और 'ये है इंडिया' जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर लोम हर्ष ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म में रिया को नहीं लेने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होंने सुशांत के रहस्यमयी निधन के साथ चल रहे मामले और रिया के कनेक्शन पर भी अपने विचार साझा किए।

फिल्ममेकर लोम हर्ष (Lom Harsh)

ये भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा दानी एक भिखारी, किया ऐसा कारनामा, जान रह जाएंगे दंग

बहुत सी चीजें जानती हैं रिया चक्रवर्ती

उन्होंने कहा कि हम अगली फिल्म बनाने पर विचार कर हैं, जैसे ही कोरोना संक्रमण की संख्या में कमी आती है। हम इस पर अपना काम शुरू कर देंगे। इस दौरान लोम हर्ष ने बताया कि हम फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए रिया के नाम पर विचार कर रहे थे और वह संभावित अभिनेताओं की लिस्ट में थीं। लेकिन सुशांत के निधन के बाद हमने तुरंत रिया चक्रवर्ती को चुनने का विचार छोड़ दिया। इसके आलावा उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती बहुत सी चीजें जानती हैं। क्योंकि वह सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थी, इसलिए उन्हें आगे आकर सबकुछ बोलना चाहिए।

एक्टर सुशांत मामले में रिया पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं रिया से व्यक्तिगत रूप से ये कहना चाहता हूं कि अगर आप सुशांत से प्यार करते थे और उसकी देखभाल करते थे तो कृपया CBI जांच का समर्थन करें। आगे उन्होंने कहा कि जो कोई भी उसे बचाने की कोशिश कर रहा है, वह दुर्भाग्य से भी उसे बचाने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें: अचानक लखनऊ पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, पुलिस ने रोका

Newstrack

Newstrack

Next Story