×

BR CHOPRA: पत्रकार से फिल्म निर्माण तक का सफ़र, दीं सुपरहिट फ़िल्में

प्रख्यात निर्माता निर्देशक बल्देवराज चोपडा (बीआर चोपड़ा) को अधिकतर लोग महाभारत टीवी सीरियल से ही जानते हैं पर उनका हिंदी फिल्मे बनाने का लम्बा इतिहास  रहा है। पत्रकार से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बुलन्दियां छूने वाले  बीआर चोपडा की आज पुण्य तिथि है। 

Monika
Published on: 5 Nov 2020 3:56 AM GMT
BR CHOPRA: पत्रकार से फिल्म निर्माण तक का सफ़र, दीं सुपरहिट फ़िल्में
X
BR CHOPRA: पत्रकार से फिल्म निर्माण तक का सफ़र, दीं सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई: प्रख्यात निर्माता निर्देशक बल्देवराज चोपडा (बीआर चोपड़ा) को अधिकतर लोग महाभारत टीवी सीरियल से ही जानते हैं पर उनका हिंदी फिल्मे बनाने का लम्बा इतिहास रहा है। पत्रकार से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में बुलन्दियां छूने वाले बीआर चोपडा की आज पुण्य तिथि है।

बी आर चोपड़ा का जन्म 22 अप्रैल 1914 को लुधियाना में हुआ था। लाहौर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि ग्रहण करने के बाद वर्ष 1944 में बी.आर. चोपड़ा लाहौर से हर माह प्रकाशित होने वाली सिने हेरल्ड नामक फिल्मी पत्रिका के साथ बतौर फिल्मी पत्रकार के रूप में काम करने लगे।

पाकिस्तान की लुधियाना यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

उन्होंने अपनी पढ़ाई पाकिस्तान की लुधियाना यूनिवर्सिटी से की बी आर चोपड़ा ने अंग्रेजी में एमए की डिग्री ली थी। सन 1947 में बी आर चोपड़ा पहले लाहौर छोड़कर दिल्ली आए। बी आर चोपड़ा को लोग उन्हें एक फिल्म जर्नलिस्ट के तौर पर जानते थे। लेकिन फिल्मी माहौल में रहने के कारण बाद मे वह एक फिल्मकार बन गए। वर्ष 1948 में उन्होंने करवट नामक फिल्म का निर्माण शुरू किया।

BR Chopra

जब विदेषी फिल्मकार ने हिन्दी फिल्मों का बनाया मजाक

बीआर चोपड़ा की नया दौर और गुमराह जैसी सुपरहिट फिल्में दी। किसी विदेषी फिल्मकार ने जब हिन्दी फिल्मों का मजाक उडाया कि इनकी फिल्मों के केवल नाच गाना होता है तो बी.आर. चोपड़ा ने इसे चुनौती के रूप मे लिया और और एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बनाई। जिसका नाम था कानून. इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था और ये ब्लाक बस्टर साबित हिट रही थी।

ये भी पढ़ें: बिकरू कांड का सचः एसआईटी जांच में कई बड़े अफसर दोषी, करते थे मुखबिरी

BR Chopra

बागबान और बाबुल जैसी फिल्में

बीआर फिल्मस की ने बागबान और बाबुल जैसी फिल्में भी आई जिन्होंने बदलते समाज का चित्रण किया। महाभारत टीवी सीरियल बनाने वाले बीआर चोपड़ा ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को नया दौर, हमराज, गुमराह और निकाह सरीखी कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी बनाई फिल्में अफसाना नया दौर साधना कानून गुमराह हमराज दास्तान धुंध इंसाफ का तराजू निकाह आदि मील का पत्थर साबिह हुई।

BR Chopra

फिल्मों के अलावा बलदेव राज चोपड़ा ने अत्याधिक सफल टेलीविजन सीरियल महाभारत का भी निर्माण किया। इसके अलावा उन्होंने एक और टेलीविजन सीरियल बहादुर शाह जफर बनाया। 5 नवंबर 2008 को बी.आर. चोपड़ा का निधन हो गया।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी पढ़ें: 5 हजार में कुटाई तो 55 में मर्डर: शख्‍स ने जारी की गुंडई की रेट लिस्ट, तलाश में पुलिस

ये भी पढ़ें: केदारनाथ में तेजी से हो रहा विकास कार्य, तीन गुफाएं बनकर तैयार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story