×

बला की खूबसूरत ये एक्ट्रेस: इस उम्र में भी ढा रहीं कहर, जल्द आ रहा म्यूजिक वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार जल्द ही म्यूजिक वीडियो बेशर्म बेवफा (Besharam Bewaffa) में नजर आने वाली हैं। यह म्यूजिक वीडियो 30 नवंबर को रिलीज होगा।

Shreya
Published on: 27 Nov 2020 8:35 AM GMT
बला की खूबसूरत ये एक्ट्रेस: इस उम्र में भी ढा रहीं कहर, जल्द आ रहा म्यूजिक वीडियो
X
अपने स्टालिश लुक से फैंस के बीच मशहूर हैं दिव्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार (Actress Divya Khosla Kumar) बीते कई दिनों से अपने म्यूजिक विडियोज को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच दिव्या का एक और म्यूजिक वीडियो बेशर्म बेवफा (Besharam Bewaffa) रिलीज होने जा रहा है। 30 नवंबर को एक बार फिर से दिव्या सभी के दिल धड़काने के लिए तैयार हैं।

अपने फैशन और स्टाइलिश लुक के लिए फेमस

दिव्या ना केवल अपनी एक्टिंग और डायरेक्शन के लिए मशहूर हैं, बल्कि अपने फैशन के चलते भी दिव्या फैंस के बीच काफी फेमस हैं। दिव्या इस उम्र में भी अपनी अदाओं से लाखों फैन्स के दिलों को धड़काने का एक मौका भी नहीं छोड़ती। उनके स्टाइल स्टेटमेंट के आगे बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हीरोइनें भी फेल होती नजर आती हैं। किसी भी पार्टी या इवेंट में दिव्या का एक अलग और स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: कंगना की बड़ी जीत: हाईकोर्ट का आ गया फैसला, BMC को हर्जाना देने का आदेश

divya music albam (फोटो- इंस्टाग्राम)

इन म्यूजिक वीडियोज में आ चुकी हैं नजर

दिव्या कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है। केवल एक्टिंग में ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस डायरेक्शन में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं। दिव्या खोसला कुमार ने कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन और निर्माण किया है। हाल ही में उन्हें याद पिया की आने लगी, तेरी आखों में जैसे म्यूजिक विडियोज में देखा गया था।

divya kumar (फोटो- इंस्टाग्राम)

इस फिल्म में आएंगी नजर

अब दिव्या बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) ने सत्यमेव जयते 2 (satyamev jayate 2) फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि दिव्या लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथिया' के बाद ही शादी कर ली थी। उसके बाद वो डायरेक्टर के तौर पर ज्यादा सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: समैरा को फिल्मों में ऐसे मिली एंट्री, सलमान के साथ किया काम

divya album (फोटो- इंस्टाग्राम)

यारियां से की डायरेक्शन की शुरुआत

दिव्या ने कई म्यूजिक वीडियोज और एड डायरेक्ट करने के बाद साल 2014 में फिल्म 'यारियां' के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने साल 2016 में सनम रे डायरेक्ट की थी।

यह भी पढ़ें: हॉट संस्कारी बहू जिसने इस फोटोशूट से बटोरीं सुर्खियां, जानें टीना दत्ता के बारे में

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story