×

गैंगरेप पर कांपा बॉलीवुड: एक्ट्रेस ने उठाए कई सवाल, यूपी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बलात्कार पर बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक घटना को 24 घंटे नहीं बीतते कि दूसरी घटना की खबर आ जा रही है। हाथरस में लड़की के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 12:49 PM GMT
गैंगरेप पर कांपा बॉलीवुड: एक्ट्रेस ने उठाए कई सवाल, यूपी सरकार पर साधा निशाना
X
उत्तर प्रदेश में बलात्कार पर बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक घटना को 24 घंटे नहीं बीतते कि दूसरी घटना की खबर आ जा रही है। हाथरस में लड़की के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

मुंबई: उत्तर प्रदेश में बलात्कार पर बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक घटना को 24 घंटे नहीं बीतते कि दूसरी घटना की खबर आ जा रही है। हाथरस में लड़की के साथ हुई दरिंदगी के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हर तरफ से सिर्फ यही आवाज आ रही है कि उन दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिससे देश की बेटियों का इंसाफ मिल सके। साथ ही इन दरिंदों को सबक भी मिल सके। ऐसे में अब बॉलीवुड एकजुट हो गया है। एक्ट्रेसेस इस मामले पर कड़ी निंदा कर रही हैं। कोई मानसिकता पर सवाल उठा रहा है तो कोई प्रशासन और सरकार पर सीधा निशाना लगा रहा है।

ये भी पढ़ें...अब खेत में बलात्कार: पत्थर से कुचला दलित बच्ची का मुंह, यूपी बनी रेप की राजधानी

मामले में तेज कार्रवाई की मांग

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हो या आलिया भट्ट सभी ने हाथरस दरिंदगी पर प्रतिक्रिया दी है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सभी ने इस मामले में तेज कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में एक कविता के जरिए प्रियंका ने प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं और ये भी पूछा है कि अभी और कितनी निर्भया की जान जाएगी। इससे वे मानती हैं कि रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन कोई ना तो उस दर्द को समझ पा रहा है और ना ही कानून कोई एक्शन ले रहा है। वे कहती हैं- रेप होते जा रहे हैं, लोग रो रहे हैं, मैं रो रही हूं,लेकिन फिर भी कुछ नहीं हो रहा है. कोई नहीं सुन रहा है।

ये भी पढ़ें...हैरान कर देगी NCRB की ये रिपोर्ट: देश के अंदर रोजाना हो रही रेप की 87 वारदातें

तुम्हे न्याय मिलेगा

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है। वे लिखती हैं- उसकी जीब काट दी गई लेकिन उसकी आवाज को नहीं दबाया जा सका। अब लाखों लोग उसकी आवाज बन गए हैं।

सिगंर सोना मोहपात्रा ने भी तंज कसते हुए कहा है कि अब किसी भी तरह के हैशटैग की जरूरत नहीं है। वे मानती हैं उन जैसी सक्षम महिलाएं तो शायद उस दर्द को समझ भी ना पाए जो उस लड़की के साथ हुआ होगा।

ये भी पढ़ें...बिहार में बिखरेगी NDA: सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, नड्डा से मिलने पहुंचे शाह-पासवान



उन्हें इस बात का काफी दुख है कि महिलाओं को किस तरह से ट्वीट किया जा रहा है। करीना कपूर खान ने भी इस केस पर रिएक्ट करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। वे लिखती हैं- ये मुझे उदास करता है। ये दिखाता है कि हम कैसे समाज में रहते हैं। उम्मीद करती हूं कि तुम्हे न्याय मिलेगा। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है।

ये भी पढ़ें... राहुल-प्रियंका से अभद्रता: भड़के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने की धक्का-मुक्की



Newstrack

Newstrack

Next Story