×

WAR के इस हीरो ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस साल रिलीज हुई फिल्म वॉर ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए हैं।

Shreya
Published on: 5 Dec 2019 6:29 AM GMT
WAR के इस हीरो ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम
X
WAR के इस हीरो ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस साल रिलीज हुई फिल्म वॉर ने दर्शको का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए हैं। अब इस फिल्म के एक एक्टर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हम बात कर रहे हैं अपने लुक्स और अपने डांस से सबको दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन की।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के खलनायक! कपिल शर्मा शो पर लड़ेंगे पानीपत का युद्ध, खोलेंगे कई राज़

ऋतिक रोशन बने सेक्सिएस्ट एशियन मेल

ऋतिक रोशन ने इस साल एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। दरअसल, एक्टर ऋतिक रोशन ने सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019 का ताज अपने नाम कर लिया है। लंदन में बुधवार 4 दिसंबर को जारी हुए इस पोल में ऋतिक ने ये खिताब जीता है।

ऋतिक रोशन को ब्रिटिश न्यूज वीकली ईस्टर्न आइ ने अपने सेक्सिएस्ट एशियन मेल की लिस्ट में टॉप पर जगह दी है। ऋतिक को ये खिताब दुनियाभर में हुई वोटिंग के बाद हासिल हुआ है। ऋतिक रोशन ने ये खिताब इस बार दोगुने मतों से पाया है।

यह भी पढ़ें: समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों को किया अगवा, बचाने में जुटी सरकार

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस खिताब को जीतने के बाद ऋतिक रोशन का कहना है कि, मैं सभी को थैंक्यू बोलना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। ऋतिक ने आगे कहा कि, मैं कभी भी किसी को उसके लुक्स की वजह से जज नहीं करता हूं इसलिए कभी मैंने खुद के भी लुक पर भी ध्यान नहीं दिया।

बॉलीवुड के इन एक्टर्स को भी मिली जगह

ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और लेकर असजद नजीर ने एक्टर को सालाना रैंकिंग में इस स्थान पर रखा है। उन्होंने ये फैसला ऋतिक रोशन की सक्सेस को देखते हुए लिया है। बॉलीवुड एक्टर और साल 2017 के विजेता रह चुके शाहिद कपूर को इस रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। वहीं इस लिस्ट में जिन्होंने तीसरा स्थान पाया है, वो हैं टीवी एक्टर विवियन डीसेना। साथ ही वॉर के दूसरे एक्टर यानि कि टाइगर श्रॉफ को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें: गूगल के इस फीचर को यूज करना है आसान, जानिए इसकी खास बात

Shreya

Shreya

Next Story