×

समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों को किया अगवा, बचाने में जुटी सरकार

हांगकांग के एक पानी के जहाज को नाइजीरिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया है। इस अगवा जहाज में 19 लोग सवार हैं जिसमें 18 भारतीय शामिल हैं। ये सभी चालक दल के सदस्य कच्चे तेल के टैंकर पर तैनात थे। इनमें से एक सदस्य तुर्की मूल का है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Dec 2019 5:16 AM GMT
समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीयों को किया अगवा, बचाने में जुटी सरकार
X

नई दिल्ली: हांगकांग के एक पानी के जहाज को नाइजीरिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया है। इस अगवा जहाज में 19 लोग सवार हैं जिसमें 18 भारतीय शामिल हैं। ये सभी चालक दल के सदस्य कच्चे तेल के टैंकर पर तैनात थे। इनमें से एक सदस्य तुर्की मूल का है। समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली एक एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने के बाद अपने अपहरण किए गए नागरिकों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। घटना के बारे में और पूरी जानकारी मिल सके। साथ ही अगवा भारतीयों को रिहा कराया जा सके।

यह भी पढ़ें...कर्नाटक में 15 सीटों पर उपचुनाव, जानिए क्यों जरूरी है बीजेपी के लिए 6 सीटें जीतना

समुद्र में जहाज की गतिविधियों पर नजर रखने वाले एआरएक्स मैरीटाइम ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें से 18 भारतीय हैं तो वहीं एक तुर्की नागरिक है। बुधवार की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले 'वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन' पर समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें...यूपी: दरिंदों ने हैवानियत की हदें की पार, रेप के बाद युवती को ज़िंदा जलाया

गौरतलब है कि 2008 में सोमालिया के पास एडन की खाड़ी से 18 भारतीयों समेत 22 यात्रियों वाले एक पानी के जहाज को समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था। उस दौरान जहाज में भारतीयों के अलावा दो फिलीपिनी, एक बांग्‍लादेशी और एक रूस का नागरिक भी जहाज में सवार थे।

यह घटना नाइजीरिया के बोनी अपतटीय टर्मिनल के दक्षिण में 66 समुद्री मील की दूरी पर हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जहाज बोनी अपतटीय टर्मिनल से चला था। यह लगभग 13.3 समुद्री मील पर जा रहा था। 2010 में निर्मित टैंकर का स्वामित्व नेवियस मरीटाइम एक्वीजिशन के पास है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी हुआ भीषण हादसा, 15 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

नेवियस के प्रवक्ता ने बताया कि हम चालक दल के सभी सदस्यों की सुरक्षित रिहाई को लेकर कोशिश कर रहे हैं। फ्लैग स्टेट समेत सभी उपयुक्त अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और शीघ्र रिहाई के लिए सभी जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story