×

छोड़ गए इरफान: अभी तो मां से हुए थे जुदा, अब दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। बीती मंगलवार को इरफान की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

Vidushi Mishra
Published on: 29 April 2020 7:04 AM GMT
छोड़ गए इरफान: अभी तो मां से हुए थे जुदा, अब दुनिया को कहा अलविदा
X
छोड़ गए इरफान: अभी तो मां से हुए थे जुदा, अब दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे थे। बीती मंगलवार को इरफान की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती इरफान खान का बुधवार सुबह देहांत हो गया। इरफान कैंसर से पीड़ित थे। जो उनकी मौत का कारण बन गया। इस जानी-मानी हस्ती की अदाकारी का तो जवाब ही नहीं है। एक्टिंग ऐसी जैसी असलीयत में बात हो रही हो। उनके चेहरे का हर एक्सप्रेशन निभा रहे रोल के मुताबिक हो जाता था।

ये भी पढ़ें...दुर्भाग्य देश का: लापरवाही ने ले ली बच्चे की जान, परिवार में मातम

मां के अंतिम दर्शन

देशभर में इरफान खान को खो देने की खबर से बड़ा झटका लगा है। इरफान की उम्र महज 54 साल थी। मंगलवार को इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

इरफान और उनका परिवार पर अभी कुछ दिन पहले भी एक पहाड़ टूटा था। कुछ दिन पहले ही इरफान खान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया था। उस समय लॉकडाउन होने की वजह से ये अपनी मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाएं। तो इन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेस‍िंग के जरिए मां के अंतिम दर्शन किए थे।

मुंबई में इरफान खान अपनी पत्नी सुतापा सिकदर के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बाब‍िल और अयान हैं। लेकिन इरफान की तबीयत बिगड़ने के बाद से सभी हॉस्पिटल में थे। वहीं अब इस लॉकडाउन के दौरान इरफान के परिवार की सूरत ही बदल गई है।

ये भी पढ़ें...झारखंड के सबसे बड़े कोविड अस्पताल के डायरेक्टर का इस्तीफा

मां के देहांत के बाद से ही गुप-चुप

इरफान अपनी मां के देहांत के बाद से ही गुप-चुप रहते थे। उन्हें मां से न मिल पाने का बहुत दुख था। लेकिन कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उनका महामारी के इस दौर में जाना सही नही था। एक्टर की मां सईदा बेगम ने जयपुर में अंतिम सांस ली, वह यहीं रहती थीं।

असल में दो साल पहले मार्च 2018 में इरफान खान को अपनी बीमारी के बारे में पता चला था। उन्होंने खुद अपने फैंस को ये हैरान कर देने वाली खबर ट्वीट कर दी थी।

इरफान ने ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में बताया था-जिंदगी में अचानक कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको आगे लेकर जाती है। मेरी जिंदगी के पिछले कुछ दिन ऐसे ही रहे हैं। मुझे न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हुई है। लेकिन मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और ताकत ने मुझमें उम्मीद जगाई है।

आगे उन्होंने लिखा, इसके इलाज के लिए मैं विदेश जा रहा हूं। मेरी सभी से प्रार्थना है कि वे मेरे लिए दुआएं करते रहें। मेरी बीमारी को लेकर न्यूरो की जो अफवाह फैलाई जा रही हैं, इसके लिए बता दूं कि न्यूरो हमेशा ब्रेन के लिए नहीं होता। जिन लोगों ने मेरे बयान का इंतजार किया, मुझे उम्मीद है कि मैं फिर से और स्टोरी लेकर वापस आऊंगा।

ये भी पढ़ें...CM योगी ने बनाया ये बड़ा प्लान, UP के 10 लाख लोगों को वापस लाने की तैयारी तेज

इरफान की आखिरी मूवी-

लंदन में इरफान का इलाज चल रहा था। इलाज के चलते वे बॉलीवुड से दूर रहे। लंबे समय तक इस बीमारी से लड़ने के बाद वे स्वस्थ होकर वापस बॉलीवुड में लौटे।

बीते साल सितंबर 2019 में वे भारत वापस लौटे। वापस लौटने के बाद उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूट‍िंग शुरू की। उनकी जल्द ही रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी।

ये भी पढ़ें...खेल खेल में मिल गया खजाना, बच्चों को हासिल हुई कामयाबी

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story