×

Jacqueline Fernandez: फिल्मफेयर की शाम जैकलीन डांस फ्लोर पर बिखेरेंगीं अपने हुस्न का जलवा, अनसीन वीडियो आया सामने

Jacqueline Fernandez: सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीज का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्मफेयर में परफॉर्म करने के लिए डांस प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 27 April 2023 10:08 AM GMT (Updated on: 27 April 2023 10:58 AM GMT)
Jacqueline Fernandez: फिल्मफेयर की शाम जैकलीन डांस फ्लोर पर बिखेरेंगीं अपने हुस्न का जलवा, अनसीन वीडियो आया सामने
X
Jacqueline Fernandez (Image Credit: Instagram)

Jacqueline Fernandez: जैकलनी फर्नांडीज पिछले काफी समय से सुकेश चंद्रशेखर को लेकर विवादों का हिस्सा बनी हुई हैं। हालांकि, इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ा है। आए दिन जैकलीन सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब एक्ट्रेस जल्द फिल्मफेयर में भी परफॉर्म करने वाली हैं, जिसका एक अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस डांस प्रैक्टिस करती दिख रही हैं।

वायरल हो रहा जैकलीना का अनसीन वीडियो

दरअसल, जैकलीन का ये वीडियो फिल्मफेयर ने शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस डांस फ्लोर पर परफॉर्म करने की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। वीडियो में जैकलीन ब्लैक क्रॉप टॉप एंड मिनी स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और जैकलीन के साथ उनके साथी कलाकार भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फिल्मफेयर ने कैप्शन में लिखा, ''जैकलीन फर्नांडीज की डांस प्रैक्टिस हमें और भी उत्साहित कर रही है।''

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

वहीं, जैकलीन ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह फिल्मफेयर के स्टेज पर नजर आ रही हैं।

इससे पहले, जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीरें शेयर की थीं, उनमें वह डार्क रेड कलर के गाउन में नजर आ रही थीं।

अपने लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और काफी हैवी मेकअप भी किया था। दरअसल, जैकलीन का ये लुक फिल्मफेयर के लिए था। जैकलीन इसी लुक में फिल्मफेयर में शिरकत करने वाली हैं।

कब है 68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023

हर साल की तरह इस बार भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (68th Filmfare Awards) का सबको बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि भारत में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेहतरीन सिनेमा उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा ने इतने सालों में देश को बहुत कुछ दिया है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल यह अवॉर्ड शो आयोजित होता है। दशकों से, ब्लैक लेडी यानी कि फिल्मफेयर अवॉर्ड भारतीय सिनेमा की दुनिया में विश्वसनीयता और सफलता का प्रतीक रहा है। इस साल 68वां फिल्मफेयर अवार्ड्स (68th hyundai filmfare awards 2023 with maharashtra tourism) 27 अप्रैल, 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में किया जा रहा है। इस ग्लैमरस कार्यक्रम का प्रसारण अगले दिन 28 अप्रैल, 2023 को रात 9 बजे कलर्स पर किया जाएगा।

जैकलीन के साथ-साथ जान्हवी भी करेंगी परफॉर्म

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड्स देने के अलावा भी बहुत कुछ होता है। बॉलीवुड के बड़े सितारे परफॉर्म करते हैं और होस्ट्स के बीच मजेदार कॉमेडी भी देखने को मिलती है। सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 की मेजबानी करेंगे। विक्की कौशल, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर, और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story