×

Janhvi Kapoor Upcoming Movies 2023: बेहद खास है जान्हवी के लिए साल 2023! इन धमाकेदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगी राज

Janhvi Kapoor Upcoming Movies 2023: अगर आप भी जान्हवी कपूर के फैन है, तो यह जरूर जानना चाहेंगे कि आने वाले दिनों में उनकी कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तो आइए आपको दिखाते हैं जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट।

Ruchi Jha
Published on: 20 May 2023 1:33 PM GMT (Updated on: 20 May 2023 1:36 PM GMT)
Janhvi Kapoor Upcoming Movies 2023: बेहद खास है जान्हवी के लिए साल 2023! इन धमाकेदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर करेंगी राज
X
Janhvi Kapoor (Image Credit: Instagram)

Janhvi Kapoor Upcoming Movies 2023: जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, वह अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी के पास आज बड़ी-बड़ी फिल्मों की लाइन लगी रहती है और यह उनकी शानदार एक्टिंग ही है, जिससे वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में...

#1 तख्त (Janhvi Kapoor Takht Movie)

जान्हवी कपूर आने वाले दिनों फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म करण जौहर ने डायरेक्ट की है, जो 24 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर, रणबीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर और राज विश्वाकर्मा भी नजर आएंगे।

#2 रणभूमि (Janhvi Kapoor Ranbhoomi Movie)

फिल्म रणभूमि भी जाह्नवी कपूर की फिल्म है, जो कि इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे है। यह फिल्म इस साल 19 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कास्ट की बात करें, तो इसमें जाह्नवी के अलावा वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में है।

#3 बवाल (Janhvi Kapoor Bawaal Movie)

जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म बवाल जो कि इस साल रिलीज होगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा वरुण धवन भी है। यह फिल्म भी 7 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है। वहीं इस फिल्म की स्टोरी की बात करें तो यह लव स्टोरी है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी दिखाई जाएगी।

#4 देवरा (Janhvi Kapoor Devara Movie)

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, सैफ अली खान और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगी। कल ही मेकर्स ने इस फिल्म के ऑफिशियल टाइटल को अनाउनेंस किया है। साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

#5 मिस्टर एंड मिसेज माही (Janhvi Kapoor Mr and Mrs Mahi Movie)

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव बहुत जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में दोनों एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story